ईशा मालवीय और अनीत पड्डा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैयारा फिल्म में रिप्लेस किए जाने पर टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय ने किया रिएक्ट, बोला बंद करे ये अफवाह

Tv Actor Isha Malviya Reaction: सैयारा मूवी में टीवी एक्टर्स ईशा को अनीत पड्डा के रोल के लिए रिप्लेस किए जाने की खबरें तेजी से फैल रही थीं। अब इस मामले पर एक्टर्स ने रिएक्ट करते हुए अपनी बात रखी है।

गीतांजली शर्मा

Isha Malviya Reaction On the Role Of Anit Padda: सिनेमा के पर्दों पर अभी फिल्म सैयारा ने अपनी खास जगह बना रखी है। बहुत दिनों से निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा ने लोगों का दिल अपनी ओर खींच रखा है। फिल्म की मनमोहक कहानी और भावपूर्ण गानों से ऑडियंस सराबोर हो रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। एक्टर्स अनीत ने वाणी बत्रा के किरदार में जान डाल दी है।

पर बीते दिनों यह खबर फैल रही थी कि अनीत के इस किरदार के पहले टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय को एप्रोच किया गया था। अब एक्टर्स ने इस बात पर पलटवार करते हुए अपनी बात रखी है।

ऐसी खबरें फैलाना बंद करे मीडिया- ईशा

बीते दिनों यह खबर जोरदार तरीके से फैल रही थी कि इस फिल्म में पहले बिग बॉस फेम टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय को कास्ट किया जाना था, लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें अनीत पड्डा से रिप्लेस कर दिया गया था।

अब अभिनेत्री ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसे सरासर गलत बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ये कहा गया कि 'इन मीडिया संस्थानों की क्या दिक्कत है?

इस तरह की फेक न्यूज फैलाना बंद करें। बात मूवी तक बात पहुंच गई और मुझे रिप्लेस भी कर दिया गया। अफवाहों की भी एक सीमा होनी चाहिए। सरासर गलत खबरों को इस तरीके से तेजी से वायरल करना बिल्कुल सही नहीं।

आखिर रोल मुझे मिला था, तो मुझे इस बात की जानकारी तो होनी ही चाहिए थी, पर मुझे तो यह पता तक न चला कि कब मैं सैयारा मूवी की हिरोईन होते होते रह गई?

ईशा वायरल मराठी गाने में आई थीं नजर

बीते दिनों ईशा मालवीय का म्यूजिक वीडियो शेकी शेकी ऑनलाइन काफी ज्यादा वायरल हुआ है। जिसके बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया क्वीन, सेन्सेशन सब बन चुकी हैं। मराठी गाना होने के बावजूद, यह न केवल अपनी आकर्षक बीट्स के लिए, बल्कि वायरल हुक स्टेप के कारण भी बहुत पॉपुलर हुआ। इससे पहले, ईशा ड्रीमियाता की लवली लोला में भी नजर आईं थीं, जिसमें सीनियर आर्टिस्ट गौहर खान के साथ ईशा की मां-बेटी की पेचीदा केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी