अब रिटायर हो जाओ, तृषा कृष्णन के ठग लाइफ के रोल पर भड़के यूजर्स  
मनोरंजन

तृषा कृष्णन ठग लाइफ के रोल को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स दे रहे हैं रिटायर होने की सलाह

ठग लाइफ फिल्म कमल हासन के विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन फिल्म की वजह से तृषा कृष्णन सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, लोग उन्हें उनके किरदार के लिए ट्रोल करते हुए नजर आए हैं।

अनिल सिंह

कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर हुए विवाद की वजह से फिल्म चर्चा में रही। फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यू भी मिला है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन करेगी यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है, लेकिन तृषा कृष्णन का फिल्म में रोल चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तृषा कृष्णन को ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। उन्हें रिटायर होने की सलाह दी जा रही है। चलिए जानते हैं यूजर्स तृषा के बारे में क्या कुछ कह रहे हैं।

ठग लाइफ फिल्म में तृषा कृष्णन ने इंद्राणी की भूमिका निभाई है। तृषा साउथ सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं, लेकिन ठग लाइफ में उनका किरदार सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। वह तृषा को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आए हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें रिटायर होने की सलाह दे दी है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, मैं पहला हूं, जो यह घोषणा कर रहा है कि तृषा कृष्णन का डाउनफॉल शुरू हो गया है। उन्होंने तृषा की पिछली फिल्मों का नाम लिया है। जिसमें आइडेंटिटी, विद्या मयूराची और गुड बैड अग्ली जैसी हाल में रिलीज हुई फिल्मों का नाम शामिल है। यूजर के मुताबिक उनकी यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल साबित हुई और अब ठग लाइफ की बारी है।

सोशल मीडिया एक्स पर एक अन्य यूजर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ठग लाइफ फिल्म ठीक-ठाक है, कमल हसन और सिंबू का प्रदर्शन भी बेहतरीन है, लेकिन तृषा कृष्णन का जो किरदार है वह अनवांटेड किरदार है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर अपने ठग लाइफ फिल्म के किरदार को लेकर तृषा कृष्णन सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर