स्पिरिट के लिए तृप्ति डिमरी ने की जमकर मेहनत 
मनोरंजन

स्पिरिट के लिए तृप्ति डिमरी ने की जमकर मेहनत, फिटनेस पोस्ट शेयर कर मचाया धमाल

तृप्ति डिमरी जल्द ही संदीप रेड्डी वेंगा की फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लिया जाना था। इससे पहले तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी दो प्रमुख वजहें हैं। पहला, संदीप रेड्डी वेंगा की बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' में उन्हें मुख्य भूमिका मिलना और दूसरा, सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी फिटनेस से भरपूर तस्वीरें, जिनमें उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लीड रोल में लिया गया था, लेकिन अब तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट तृप्ति के करियर का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है। हाल ही में तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह मिरर सेल्फी में अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने हेल्दी डाइट और वीकेंड रूटीन की झलक भी दी है। एक तस्वीर में वह पौष्टिक भोजन करती नजर आ रही हैं, जिसमें भिंडी, राजमा-चावल और घर की बनीं सेवइयां हैं। यह साफ दर्शाता है कि तृप्ति ने न केवल फिजिकल फिटनेस बल्कि खाने-पीने में भी खुद पर कंट्रोल रखा है।

तृप्ति की एक और तस्वीर में वह अपने लॉन में बैठी हैं और बगल में एक प्यारी सी बिल्ली आराम कर रही है। तृप्ति की इन तस्वीरों पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त रही हैं। कोई उन्हें प्रभास की फिल्म में वेलकम कर रहा है तो कोई उनकी सुंदरता और फिटनेस पर फिदा है। एक यूजर ने लिखा कि तृप्ति मैम, आप के लिए जान भी दे सकता हूं। वहीं, दूसरे ने कहा कि आप इतनी खूबसूरत कैसे हो सकती हैं।

दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने की वजह पर भी काफी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने 35 दिन की शूटिंग के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे थे और साथ ही तेलुगू संवाद बोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कथानक लीक होने की बात पर फिल्ममेकर्स नाराज हो गए थे, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद