यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यश की टॉक्सिक का म्यूजिक एल्बम हुआ लॉन्च, कियारा आडवाणी समेत पूरी स्टारकास्ट ने बढ़ाई इवेंट की रौनक

Yash Toxic Release Date: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का म्यूजिक एल्बम मुंबई में ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च हुआ। यश, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया समेत स्टारकास्ट मौजूद रही।

सोनाली झा

Yash Film Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का आधिकारिक म्यूजिक एल्बम मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ संगीतकार और सिंगर्स भी एक मंच पर नजर आए।

म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत फिल्म के कई कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। यश की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक और बढ़ा दी और फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विशाल मिश्रा ने लाइव परफॉर्मेंस से बांधा समां

इवेंट का सबसे खास आकर्षण विशाल मिश्रा की लाइव परफॉर्मेंस रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘तबाही’ के साथ-साथ फिल्म के नए ट्रैक ‘वक्त’ पर भी परफॉर्म किया। इस दौरान विशाल मंच से उतरकर यश और कियारा आडवाणी के पास पहुंचे और उनके साथ म्यूजिक का जश्न मनाया। गायक सिद्धार्थ बसरूर ने ‘मदहोश’ पर अपनी प्रस्तुति दी, जबकि जोनिता गांधी ने फिल्म के अभी तक रिलीज न हुए हिंदी ट्रैक ‘चिंगारियां’ की पहली झलक पेश की।

विशाल मिश्रा ने यश को बताया बड़ा भाई

एल्बम को लेकर विशाल मिश्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यश में एक बड़े भाई और निर्देशक गीतू मोहनदास के रूप में एक बेहतरीन निर्देशक मिले हैं। उन्होंने बताया कि ‘तबाही’ की एनर्जी से लेकर ‘वक्त’ की गहराई तक, एल्बम में अलग-अलग भावनाओं को समेटने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक इस एल्बम में 150 से ज्यादा लोगों ने योगदान दिया है।

पांच भाषाओं में रिलीज हुआ म्यूजिक एल्बम

‘टॉक्सिक’ का म्यूजिक एल्बम हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें ‘तबाही’, ‘मदहोश’, ‘वक्त’, ‘पीकाबू’ और ‘चिंगारियां’ जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों को विशाल मिश्रा, रवि बसरूर, तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला ने कंपोज किया है। वहीं विशाल मिश्रा, श्रेया घोषाल, सिद्धार्थ बसरूर और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा