नयनतारा, यश और कियारा आडवाणी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यश की टॉक्सिक में 5 हीरोइनें, 500 करोड़ का बजट और 3 घंटे 14 मिनट का रनटाइम, जानें स्टारकास्ट की फीस

Toxic Budget: यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये और रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट है।

सोनाली झा

Yash Toxic Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। केजीएफ के बाद करीब 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद यश बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म को कन्नड़ के साथ हिंदी तमिल तेलुगू मलयालम और इंग्लिश में रिलीज किया गया है

टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में है। फिल्म मैं नयनतारा, कियारा, तारा, हुमा और रुक्मणी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट है। फिल्म को क्राईम एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। वहीं इसका बजट करीब 500 करोड रुपए का है, जो इसे बड़े बजट की भारतीय फिल्मों में शामिल करता है।

यश समेत बाकी स्टार्स की कितनी फीस

रिपोर्ट के अनुसार यश को फिल्म के लिए करीब 50 करोड रुपए की फीस मिली है। इसके अलावा वह बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। कियारा आडवाणी को करीब 15 करोड रुपए मिलने की खबर है। नयनतारा की फीस 12 से 18 करोड रुपए के बीच बताई गई है। वहीं रुक्मणी वसंत को तीन से पांच करोड़, जबकि हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया को करीब 2 से 3 करोड रुपए की फीस मिलने की रिपोर्ट है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है।

गीतू मोहनदास ने किया निर्देशन

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह उनके निर्देशन करियर की चौथी फिल्म है। फिल्म में यश एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर ‘KGF 2’ की सफलता को पीछे छोड़कर यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें