फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

100 करोड़ की ओपनिंग के बाद बेहाल हुई यश की फिल्म, 9वें दिन इतनी हुई 'टॉक्सिक' की कमाई

Toxic Box Office Collection Day 9: एक्टर यश और किआरा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक की कमाई में 9वें दिन घिरावट आई है। भारी भरकम बजट की यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी रफ्तार बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

यति सिंह

Yash Toxic Box Office Collection: साउथ सिनेमा के स्टार यश की एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक को लेकर सिनेमाघरों में मिला-जुला माहौल बना हुआ था। शानदार ओपनिंग के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि यह फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही फिल्म के आंकड़ों में गिरावट आने लगी है। दूसरे गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई, जिसने फिल्म समीक्षकों और फैंस को हैरान कर दिया है।

9वें दिन के आंकड़ों ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

फिल्म की कमाई की रफ्तार में गिरावट का यह सिलसिला 9वें दिन काफी गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन देशभर में महज 4 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में दहाई के आंकड़े में कमाई करने वाली इस बड़ी बजट फिल्म के लिए यह गिरावट काफी चिंताजनक मानी जा रही है। हफ्ते के वर्किंग डेज में दर्शकों की घटती संख्या ने सिनेमाघर मालिकों की उम्मीदों पर भी असर डाला है।

घरेलू बाजार में ऐसा रहा टॉक्सिक का अब तक का सफर

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली एक्टर यश की फिल्म ने अपने शुरुआती 3-4 दिनों में दर्शकों को खींचने में सफलता पाई थी। पहले वीक के खत्म होने तक फिल्म ने कुल मिलाकर बेहतरीन कलेक्शन कर लिया था। हालांकि 9वें दिन के कलेक्शन के बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 240 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच पाया है। विश्लेषकों का मानना है कि कमाई की गति धीमी होने से फिल्म का 250 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना आसान नहीं रहने वाला है।

आगे की राह और आने वाले वीकेंड से उम्मीदें

फिल्म टॉक्सिक को बनाने का काम बेहद बड़े स्तर पर किया गया है, जिसके कारण इसका बजट भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अपनी लागत वसूलने के लिए फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना होगा। आने वाले शनिवार और रविवार से फिल्म मेकर्स को खासी उम्मीदें हैं। अगर वीकेंड में दर्शकों का रुझान दोबारा बढ़ता है, तो कमाई में सुधार हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दूसरे वीकेंड में कितना कमाल दिखा पाती है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?