टॉक्सिक ने रविवार को मचाया तहलका, 5वें दिन 214 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, नेगेटिव रिव्यू का भी नहीं पड़ा असर

Toxic Collection: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन भी शानदार कमाई की। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 10:30 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने 23 करोड़ रुपये कमाए।
Toxic Collection Day 5
यश की टॉक्सिक की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Toxic Box office Collection: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को जहां दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, वहीं कमाई के मामले में इसका प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है। हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। पांचवें दिन फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार शुरुआत की थी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म ने चार दिनों में भारत में करीब 191.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। अब पांचवें दिन रविवार को फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पांचवें दिन 214 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें दिन रात 10:30 बजे तक 23 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन बढ़कर करीब 214.10 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की पांचवें दिन की ऑक्यूपेंसी करीब 25.1 फीसदी बताई गई है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम कलेक्शन में बदलाव संभव है।

सेलेब्स ने भी की फिल्म की तारीफ

रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों ने फिल्म की आलोचना की, तो वहीं कई सेलेब्स ने यश के काम की तारीफ की। किच्चा सुदीप ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। वहीं, हनी सिंह ने भी फिल्म देखने के बाद यश की तारीफ की और उन्हें ‘इंडियन हीथ लेजर’ तक कह दिया।

Toxic Collection Day 5
रश्मिका मंदाना ने शेयर कीं घर पर आराम करते हुए तस्वीरें, पूजा-पाठ से गेम्स तक दिखी झलक, अब करेंगी काम पर वापसी

चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे यश

‘टॉक्सिक’ के जरिए यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटे हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘केजीएफ चैप्टर 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब ‘टॉक्सिक’ भी शुरुआती दिनों में तेजी से कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कमाई तक पहुंचती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com