टॉम क्रूज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब Mission: Impossible को Cannes में मिला स्टेंडिंग ओवेशन, तो टॉम क्रूज की आंखों से छलक आए आंसू

बीते दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग का शानदार प्रीमियर हुआ। जहां दर्शकों की तरफ से मूवी को इतना प्यार मिला और ये देखकर टॉम क्रूज भी भावुक हो गए।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: अभिनेता टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का कान्स 2025 में प्रीमियर हुआ, जहां इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और ये देखकर टॉम क्रूज इमोशनल हो गए।

दरअसल, बुधवार को अभिनेता की फिल्म के प्रीमियर में पूरी टीम एक साथ नजर आई। स्क्रीनिंग के बाद, 62 वर्षीय अभिनेता को ग्रैंड थिएटर लुमियर के अंदर पांच मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट मिली। इस दौरान उनके साथ निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और हेले एटवेल, साइमन पेग, हन्नाह वाडिंगम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, पॉम क्लेमेंटिएफ़ और ग्रेग टार्ज़न डेविस जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

एक अन्य वीडियो में टॉम दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि वे इस फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हैं, जिसका नेतृत्व वे तीन दशकों से कर रहे हैं। अभिनेता ने क्रिस्टोफर का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने चार मिशन: इम्पॉसिबल फिल्मों का निर्देशन किया है।

टॉम ने कहा, "हर कदम पर, आपने क्या किया, आपने इसे कैसे विस्तारित किया, आपने हमारी अपेक्षाओं से आगे बढ़कर कैसे काम किया।" हालांकि, जब दर्शकों ने तालियां बजाना शुरू किया, तो टॉम भावुक हो गए, उन्होंने अपना दिल थाम लिया और आभार में सिर हिलाया। उन्होंने और निर्देशक क्रिस्टोफर ने दिल को छू लेने वाले पल साझा किए, खास मेहमानों ज़ो सलदाना और मार्को पेरेगो-सलदाना को चूमा और उनका शुक्रिया अदा किया।

आपको बता दें, विदेशों में तो टॉम क्रूज की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है ही, लेकिन इंडिया में उनकी एक्शन फिल्में खूब देखी जाती है। हालांकि, विदेशों से पहले फिल्म इंडिया में रिलीज हो जाएगी। मिशन इम्पॉसिबल 8 का वर्ल्डप्रीमियर 23 मई को होगा, जबकि इंडियन ऑडियंस के लिए ये फिल्म 17 मई को ही तमिल-तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में रिलीज कर दी जाएगी।

पिछले 30 सालों से टॉम क्रूज मिशन इम्पॉसिबल फिल्म सीरीज का हिस्सा हैं। पहले ये जब टीवी सीरीज में आई थी, तब इसमें अलग-अलग कलाकार नजर आए थे, लेकिन जब से मिशन इम्पॉसिबल से जुड़े हैं, तब से वहीं इसका चेहरा है। फिल्म की ताकत और इसकी सक्सेस का राज इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस हैं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी