मनोरंजन

आज है दग्गुबाती वेंकटेश का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

सोनू शुक्ला

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार दग्गुबाती वेंकटेश (Daggubati Venkatesh) आज यानी 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। दग्गुबाती वेंकटेश ने महेश 11 साल की उम्र में ही बतौर बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली फिल्म प्रेम नगर में काम किया था। दग्गुबाती वेंकटेश को उनके दमदार एक्टिंग के वजह से 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

दग्गुबाती वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दग्गुबाती फेमस फिल्ममेकर थे। उनके बड़े भाई का नाम सुरेश बाबु दग्गुबाती हैं। एक्टर ने अपने पढ़ाई ग्रेजुएशन चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से किया। जिसके बाद उन्होंने यूएस के मोनेटरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमबीए किया है। एक्टर ने अपने 32 साल फिल्मी करियर में अब तक 80 से ज्यादा फीचर की हैं। 

वेंकटेश बचपन से फिल्म प्रोडक्शन करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर थे इसलिए बाद में वह तेलुगु फिल्म के एक्टर बन गए। एक्टर ने 1986 में आई फिल्म 'कलियुगा पांडावुलु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए एक्टर ने प्रतिष्ठित पुरस्कार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उसके बाद एक्टर ने कई फिल्मी की। 

 दग्गुबाती वेंकटेश ने बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने  करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से की हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पर्दशन किया था। जिसके बाद बॉलीवुड में उनकी पहचान बनीं। उसके बाद एक्टर ने फिल्म ‘तकदीरवाला’ में काम किया था। साल 1985 में दग्गुबाती वेंकटेश शादी कर ली। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी बेटियां का नाम आश्रिता, हयावाहिनी और भावना हैं। और उनके बेटे का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबाती है।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन