मनोरंजन

आज है पृथ्वीराज कपूर का Birth Anniversary, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

सोनू शुक्ला

मुंबई: अभिनेता पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) का आज यानी 3 नवंबर को बिर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1906 को लायलपुर (फैसलाबाद) में हुआ था। यह जगह बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। पृथ्वीराज कपूर पिता बशेश्वरनाथ कपूर इंडियन इंपीरियल पुलिस में अधिकारी थे। एक्टर जब 3 साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। 

पृथ्वीराज को बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लायलपुर और पेशावर के थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत किया था। उन्होंने एडवर्ड कॉलेज से बैचलर की डिग्री ली थी। कॉलेज के बाद पृथ्वीराज लाहौर आ गए थे। लाहौर में एक्टर ने रंगमंच पर काम करना चाहते थे। लेकिन पढ़ा-लिखा होने की वजह से किसी नाटक मंडली में काम नहीं मिला। 

इसके बाद 1928 में वो मुंबई आ गए। मुंबई में उन्हें 1929 में इंपीरियल फिल्म कंपनी में बिना वेतन के अतिरिक्त कलाकार का काम मिला। इसके बाद उन्हें साल 1931 में आई फिल्म 'आलमआरा' में रोल मिला। पृथ्वीराज कपूर ने बहुत छोटी सी उम्र में जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की भूमिका निभाई। लोग आज भी फिल्म 'मुगल ए आजम' में उनके अकबर के किरदार को याद करते है। 

पृथ्वीराज कपूर की पहली फिल्म साल 1929 में बनीं 'सिनेमा गर्ल' थी। साल 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई के मशहूर और देशभर में आधुनिक थिएटर के प्रणेता माने जाने वाले 'पृथ्वी थिएटर' की नींव रखी। पृथ्वीराज कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में की लेकिन आज भी मुगल ए आजम में निभाए उनके अकबर के किरदार को लोग याद करते हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में तब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और यह रिकॉर्ड करीब 15 साल तक बरकरार रहा। 2004 में इस फिल्म का रंगीन संस्करण रिलीज किया गया।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन