Photo - Instagram 
मनोरंजन

एक्ट्रेस अमृता राव का आज है 41वां जन्मदिन, जानें इनसे जुड़ी अनसुनी बातें

संदीप पांडे

मुंबई : अमृता राव (Amrita Rao) एक भारतीय (Indian) अभिनेत्री (Actress) और एक पूर्व (Former) मॉडल (Model) हैं अमृता राव हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है। अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था। आज अभिनेत्री अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस कई हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है। अभिनेत्री को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और कोंकणी भाषाओं का भी ज्ञान है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इस फिल्म में उनके सफल किरदार के लिए साल 2003 में उनका सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन किया गया था।

उसके बाद वो फिल्म 'इश्क विश्क', 'मस्ती', 'मैं हूं ना', 'दीवार', 'प्यारे मोहन', 'विवाह', 'हे बेबी', 'जॉली एलएलबी', 'सिंह साब द ग्रेट', 'सत्याग्रह' और 'ठाकरे' जैसी अनेक फिल्मों में अपने मुख्य किरदार में नजर आई। अमृता राव अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं। वो एक आईफा अवार्ड और दो स्टारडस्ट अवार्ड भी हासिल कर चुकी हैं। अमृता राव साल 2007 में तेलुगु एक्शन-रोमांस फिल्म 'अथिधि' में भी अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। अमृता राव साल 2009 में रियलिटी शो 'परफेक्ट ब्राइड' में शो को जज करते नजर आई थी।

वो 2016 में शो 'मेरी आवाज ही पहचान है' के साथ टीवी अभिनय की शुरुआत की थी। अमृता राव अपने बॉयफ्रेंड अनमोल को 7 साल की डेटिंग के बाद 15 मई 2016 को मुंबई में शादी के सात फेरे ली थी। अनमोल  एक रेडियो जॉकी है। अमृता राव 1 नवंबर 2020 को एक बच्चे वीर को जन्म दी। अमृता राव अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी