टाइगर श्रॉफ अटैक (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Tiger Shroff Attack: हमले के बाद पहली बार सामने आया टाइगर श्रॉफ का रिएक्शन, इंटरव्यू में कह दी ये 5 बड़ी बात

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर गहरे सदमे में हैं। उन्होंने जांचकर्ताओं से सवाल किया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं, फिर उन पर हमला क्यों हुआ?

अपूर्वा नायक

Tiger Shroff Reaction On Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। इस वाकये ने टाइगर को भी हैरानी में डाल दिया है। हमले के बाद पहली बार टाइगर का रिएक्शन सामने आया है।

मीडिया इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। दरअसल, 18 अक्टूबर को शाम लगभग 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल प्रैक्टिस करके लौट रहे थे, इसी दौरान 2 हमलावरों ने उनपर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में टाइगर को ज्यादा चोट नहीं आयी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लग गई थी।

टाइगर श्रॉफ ने कही बड़ी बात

अब इस मामले में का बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अब भी घटना के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने हमले की वजह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

गहरे सदमें में पहुंचे टाइगर

रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने जांचकर्ताओं से कहा कि मैं गहरे सदमे में हूं। मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता। आखिर कोई मुझ पर जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसकी वजह क्या है?

हमले के पीछे की वजह को लेकर एक्टर ने आगे सवाल किया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर मुझ पर हमला क्यों हुआ? टाइगर के इस बयान से साफ है कि घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। हालांकि, हमले के पीछे की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फायरिंग मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने हरियाणा से कथित तौर पर दो शूटरों, फूल सिंह और रेहान रहीसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 18 साल बताई गई है। जांच के अनुसार, फरार होने से पहले उनकी मुलाकात बिहार के रहने वाले 22 वर्षीय ऋतिक कुमार से हुई थी।

इसके बाद तीनों के बाइक से निकलने की बात सामने आई। बताया गया कि आरोपी गुजरात के सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए जयपुर जाने के लिए रवाना हुए। हालांकि, अगले दिन राजस्थान के कोटा जिले में उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं