सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जो रात में उस वन में गया, कभी लौटकर नहीं आया, सिद्धार्थ मल्होत्रा- तमन्ना भाटिया की द वन का डरावना टीजर रिलीज

The Vvan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रात में जाने वाला कभी वापस नहीं लौटता।

सोनाली झा

Sidharth Malhotra And Tamannaah Bhatia The Vvan Teaser: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ लंबे समय से चर्चा में है। अब मेकर्स ने टीजर जारी कर दिया है, जिसने कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म के टीजर में रहस्य, डर और रोमांच के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। करीब 1 मिनट 56 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक डरावनी कहानी से होती है। बताया जाता है कि एक रहस्यमयी जंगल पर किसी अनजानी काली शक्ति का पहरा है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति रात में उस जंगल में प्रवेश करता है, वह कभी वापस लौटकर नहीं आता। इसी रहस्य के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार जंगल में पहुंच जाता है। जंगल में जाने के बाद उसके साथ अजीब घटनाएं होने लगती हैं।

एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन पैक्ड अवतार भी देखने को मिलता है। डर और रहस्य से भरे माहौल के बीच वह कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते नजर आते हैं। वहीं, तमन्ना भाटिया की भी झलक दिखाई गई है। उनके किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा से यह कहते हुए सुना जाता है कि शायद उस जंगल के साथ उनका कोई खास कनेक्शन है। टीजर के अंत में सिद्धार्थ का एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है कि हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है, हमारी रक्षक है वो, जिनकी शेर सवारी है।

पहली बार साथ दिखेगी सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी

द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स और TVF ने मिलकर किया है। पहले फिल्म की रिलीज 28 अगस्त को तय थी, लेकिन यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी के अगले खुलासे का इंतजार है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच