मल्लिका शेरावत और क्रिस्टल डीसूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

द ट्रेटर्स 2 के ग्रैंड फिनाले में होगी आखिरी जंग, मल्लिका शेरावत या क्रिस्टल डीसूजा, कौन बनेगा विनर

The Traitors 2 Update: द ट्रेटर्स 2 का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। शो में अब क्रिस्टल डीसूजा, रिदा थराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया हैं।

सोनाली झा

The Traitors 2 Grand Finale: करण जौहर का चर्चित रियलिटी गेम शो 'द ट्रेटर्स 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 21 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में अब सिर्फ 6 खिलाड़ी फिनाले की रेस में बचे हैं। शो के हर एपिसोड में सामने आए धोखे, रणनीति और विश्वासघात ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ट्रॉफी किसके नाम होगी।

'द ट्रेटर्स 2' के ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टल डी'सूजा, रिदा थराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया अपनी दावेदारी पेश करेंगे। शुरुआत से ही शो में ट्रेटर और इनोसेंट खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखने को मिला है। अब फिनाले में पहुंच चुके इन छह खिलाड़ियों के बीच आखिरी मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। क्रिस्टल डी'सूजा शो की शुरुआत से ही ट्रेटर की भूमिका में रही हैं। वहीं, शाहनील गिल के शो से बाहर होने के बाद एपिसोड 8 में रिदा थराना को ट्रेटर बनाया गया था।

3 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

'द ट्रेटर्स 2' का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर को रात 8 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। फिनाले में आखिरी बार कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की रणनीति समझने और सही फैसला लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना उनके लिए भारी पड़ सकता है। अब जब शो के सिर्फ छह खिलाड़ी बचे हैं, तो देखना होगा कि आखिरी बाजी कौन जीतता है और 'द ट्रेटर्स 2' की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।

क्या है द ट्रेटर्स का गेम

'द ट्रेटर्स' एक रणनीति और धोखे पर आधारित रियलिटी गेम शो है। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ गेम खेलते हैं, लेकिन शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों को गुपचुप तरीके से ‘ट्रेटर’ बना दिया जाता है। बाकी खिलाड़ी ‘इनोसेंट’ होते हैं, जिनका लक्ष्य ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है। दूसरी तरफ ट्रेटर्स की कोशिश होती है कि वे अपनी असली पहचान छिपाकर इनोसेंट खिलाड़ियों को एक-एक करके गेम से बाहर करते रहें और अंत तक पहुंचें। कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क के जरिए प्राइज मनी बढ़ाते हैं, जबकि रात में ट्रेटर्स गुप्त रूप से किसी एक इनोसेंट खिलाड़ी को गेम से बाहर कर देते हैं।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी