अप्रैल 2025 के महीने में कुल 10 फिल्में रिलीज होने वाली है 
मनोरंजन

'जाट', 'राजा साब' और 'केसरी चैप्टर 2' समेत कुल 10 फिल्में अप्रैल में होंगी रिलीज

Films To Be Release In April 2025: जाट से लेकर द राजा साब तक, केसरी चैप्टर 2 से लेकर ग्राउंड जीरो तक अप्रैल 2025 के महीने में कुल 10 फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

अनिल सिंह

Films To Be Release In April 2025: अप्रैल के महीने में फिल्म रिलीज होने की शुरुआत 10 तारीख से होगी। इस दिन सिनेमाघर में एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में टकराने वाली है। 10 अप्रैल को सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म 'जाट' रिलीज होगी। तो वहीं प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'द राजा साब' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' इसी दिन रिलीज होगी। मतलब इस दिन बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन फिल्में टकराने वाली हैं।

10 अप्रैल के बाद 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर नुसरत भरूचा की छोरी 2 फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म थियेटर्स में नहीं ओटीटी रिलीज है। मतलब यह फिल्म सिनेमाघर नहीं बल्कि सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी। छोरी की ही तरह एक और डिजिटल रिलीज 25 अप्रैल को रिलीज होगी, सैफ अली खान हमले की घटना के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। ज्वेल थीफ फिल्म में वह जयदीप अहलावत के साथ दिखाई देंगे।

11 अप्रैल को पत्रलेखा की फिल्म फुले सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। 15 अप्रैल को तेरी मेहरबानियां रिलीज होगी। इसके बाद 18 अप्रैल को एक नहीं दो फिल्में आमने-सामने होगी अक्षय कुमार और संजय दत्त की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 18 अप्रैल को केसरी चैप्टर 2 और संजय दत्त की द भूतनी रिलीज होने वाली है। 25 अप्रैल को इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म ग्राउंड जीरो रिलीज होगी इस फिल्म में उन्होंने बीएसएफ अधिकारी की भूमिका निभाई है।

अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली फिल्में

जाट, 10 अप्रैल 2025

द राजा साब, 10 अप्रैल 2025

भूल चूक माफ, 10 अप्रैल 2025

फुले, 11 अप्रैल 2025

छोरी 2, 11 अप्रैल 2025

तेरी मेहरबानियां, 15 अप्रैल 2025

केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल 2025

द भूतनी, 18 अप्रैल 2025

ज्वेल थीफ, 25 अप्रैल 2025

ग्राउंड जीरो, 25 अप्रैल 2025

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी