The Odyssey Box Office Collection Day 14: ओपेनहाइमर जैसी शानदार फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जितने वाले क्रिस्टोफर नोलन के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। उनकी नई फिल्म द ओडिसी को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
द ओडिसी के भारत में प्रीमियर के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेज थे, जिसका नतीजा ये रहा कि फिल्म ने भारत में लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जन नायकन की रिलीज के बाद भी फिल्म का जलवा आज भी बरकरार है।
द ओडिसी ने भारतीय फैंस के दिलों और सिनेमाघरों में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। नतीजतन फिल्म के शानदार परफॉर्मेंस के चलते ये फिल्म अब भी थिएटर पर देखी जा सकती है। बुधवार के आंकड़ों की बात की जाए तो इस फिल्म ने बुधवार को सिर्फ महज 24 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया है। बुधवार के कलेक्शन के बाद फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 158.48 करोड़ का रह गया है, जबकि भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 132.74 करोड़ रुपये ही रहा है।
तामिल सुपरस्टार और तामिलनाडु के सीएम विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने सिर्फ 1 हफ्ते में ही 150 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है। जन नायकन के रिलीज का सीधा असर द ओडिसी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखा जा सकता है। जन नायकन की सक्सेस के चलते बुधवार को द ओडिसी की कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिली है।
ये भी पढ़ें :- Jana Nayagan BO Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी जन नायकन, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
विजय थलापति की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि यह रुझान ज्यादातर बड़ी फिल्मों में देखने को मिलता है। अब सभी की नजर दूसरे वीकेंड पर रहेगी, जहां फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।