The Odyssey Box Office Collection Day 4: ऑस्कर विजेता डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस फिल्म का मैजिक ना सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि भारत में भी तेजी से बढ़ते जा रहा है।
क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के भारत में द ओडिसी के प्रीमियर आने के बाद से ही ये फिल्म चर्चा का विषय बन गई थी। पहले हफ्ते में जहां इस फिल्म ने फुल स्पीड पकड़ी और ये स्पीड अभी तक बरकरार है।
उपलब्ध ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, द ओडिसी ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन के 8.35 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सप्ताह के पहले कार्यदिवस में भी यह प्रदर्शन फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
चार दिनों की कमाई के साथ 'द ओडिसी' भारत में वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में शीर्ष फिल्मों के करीब पहुंच गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस सूची में 'ऑब्सेशन' (84.65 करोड़), 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (75.21 करोड़) और 'माइकल' (70.76 करोड़) शामिल हैं, जबकि 'द ओडिसी' 69.65 करोड़ रुपये के साथ तेजी से इन रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है।
फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा कमाई के आधार पर इसे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगभग 30.35 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। यदि सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म की कमाई स्थिर रहती है, तो इसके दूसरे वीकेंड से पहले 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेड विश्लेषकों की नजर अब दूसरे वीकेंड के प्रदर्शन पर है, जो तय करेगा कि 'द ओडिसी' भारत में 100 करोड़ क्लब तक कितनी तेजी से पहुंचती है और वर्ष 2026 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में अपनी स्थिति कितनी मजबूत करती है।