काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता

Kajal Aggarwal The India Story Collection Story: हाल ही में रिलीज हुई काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 16 लाख रुपये ही कमा सकी।

यति सिंह

The India Story Box Office Collection Day 1: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की नई हिंदी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कृषि व्यवस्था में कीटनाशकों के ज्यादा इस्तेमाल और इंसानी स्वास्थ्य पर इसके गंभीर दुष्प्रभावों जैसे संवेदनशील विषय को केंद्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए कुछ ही लोग ही पहुंचे, जिससे इसके पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा।

फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे के अलावा मुरली शर्मा, मनीष वधवा, अतुल तिवारी और कमलेश सावंत जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। इतने अनुभवी कलाकारों की टोली होने के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ जमा नहीं हो पाई। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन महज 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

भारी-भरकम बजट और महीनों की मेहनत पर फिरा पानी

चेतन डी.के. के डायरेक्शन और सागर बी. शिंदे के निर्माण में बनी इस फिल्म को तैयार करने में लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म की शूटिंग पिछले साल जनवरी में महाराष्ट्र के पुणे और कोल्हापुर जैसे खूबसूरत शहरों में शुरू हुई थी और अक्टूबर तक चली थी।

मेकर्स ने इसे केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी एक साथ जारी किया था। उन्हें उम्मीद थी कि यह गंभीर सामाजिक मुद्दा देश भर के दर्शकों से जुड़ाव बनाएगा। लेकिन रिलीज के पहले ही दिन मिले इस ठंडे रिव्यू ने पूरी टीम के प्रयासों पर पानी फेर दिया है।

सामाजिक संदेश पर भारी पड़ी दर्शकों की बेरुखी

'द इंडिया स्टोरी' के जरिए खेती-किसानी में रसायनों के बढ़ते इस्तेमाल और उससे होने वाली बीमारियों जैसे गंभीर विषय को पर्दे पर लाने की कोशिश की काफी सराहना की जा सकती है। इसके बावजूद आज के दौर में दर्शक केवल मैसेज के बल पर सिनेमाघर तक आने को तैयार नहीं हैं।

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को लेकर प्रचार की कमी और कमजोर बज का सीधा असर इसके कारोबार पर पड़ा है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर यह फिल्म अपनी लागत का कुछ हिस्सा निकाल पाती है या नहीं।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार