थलापति विजय, चिनमयी श्रीपदा (Image- Social Media) 
मनोरंजन

सब एक जैसे हैं...थलापति विजय के कार्यकर्ता की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी, सिंगर ने उठाया सवाल

TVK Worker Arrested: तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली थलापति विजय की TVK विवादों में है। पार्टी कार्यकर्ता की दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी पर सिंगर चिनमई श्रीपदा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अर्पित शुक्ला

Chinmayi Sripada on TVK: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। चुनावी नतीजे सामने आने के ठीक बाद उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। खबर सामने आने के बाद साउथ की पॉपुलर सिंगर चिनमई श्रीपदा ने थलापति विजय की पार्टी पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की है।

सिंगर चिनमई श्रीपदा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर थलापति विजय की पार्टी के कार्यकर्ता के अरेस्ट होने पर रिएक्ट करते हुए लिखा, जो आदमी यौन अपराध करते हैं, वे अक्सर वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं जहां उनको ताकत और बच निकलने का मौका दिखाई देता है। उन्होंने कहाकि TVK (तमिल वेट्री कड़गम) में एक ऐसे व्यक्ति पर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप है। पार्टी को पहले उसका बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था।

सब एक जैसे हैं

चिनमई श्रीपदा ने आगे लिखा कि अगर बदलाव का वादा करने वाले लोग भी इस तरह की गलतियां करें, तो फिर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उम्मीद कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि बार-बार यह कहना अच्छा नहीं लगता कि “सब एक जैसे हैं”, लेकिन ऐसी घटनाएं लोगों को यही सोचने पर मजबूर कर देती हैं।

विवादों में घिरी विजय की पार्टी

बता दें कि एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी के कार्यकर्ता की हाल ही में गिरफ्तारी हुई है। कार्यकर्ता पर 10 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ पांबू दिनेश के तौर पर हुई है। दिनेश के खिलाफ पीड़िता के परिवार ने इसी हफ्ते मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

चुनाव में एकतरफा जीते विजय

बता दें कि थलापति विजय ने 2 साल पहले तमिल वेट्री कड़गम पार्टी बनाई। TVK ने तमिलनाडु चुनाव में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से पार्टी 108 सीटों पर सफलता मिला। हालांकि बहुमत के लिए उनको अभी 118 सीटों की जरुरत है। विजय ने खुद ही दो सीट पेराम्बुर और तिरुचिरापल्ली से चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत हासिल की। अब अगर विजय की पार्टी को बहुमत मिल जात है, तो वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा