थलापति विजय (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद

Thalapathy Vijay Controversy: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय का राजनीतिक सफर कई विवादों से भरा रहा है, जिसमें ED जांच, पारिवारिक कलह, तलाक की खबरें और अफेयर की अफवाहें शामिल हैं।

सोनाली झा

Thalapathy Vijay And Sangeetha Sornalingam Divorce: तमिलनाडु की राजनीति में आज थलापति विजय एक बड़े जननेता के तौर पर उभरते नजर आ रहे हैं। उनकी पार्टी TVK की चुनावों में शानदार बढ़त ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। पर्दे पर हीरो बनने वाले विजय को असल जिंदगी में कई विवादों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म के राजनीतिक संवादों और दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि विजय इस फिल्म के जरिए राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं। रिलीज को लेकर कानूनी अड़चनें भी सामने आईं, जिससे फिल्म की राह मुश्किल हो गई।

ED और आयकर की कार्रवाई

वर्ष 2020 में फिल्म ‘बिगिल’ की सफलता के बाद विजय के घर और दफ्तरों पर आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई। उन पर टैक्स से जुड़े सवाल उठाए गए। हालांकि विजय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया, लेकिन इन घटनाओं ने उनकी छवि पर असर डाला और उन्हें कानूनी मोर्चे पर भी लड़ना पड़ा।

रैली में भगदड़ का मामला

एक बड़ी राजनीतिक रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत की खबरें भी सामने आईं। इस घटना के बाद विपक्ष ने विजय की संगठन क्षमता पर सवाल उठाए और उन्हें जिम्मेदार ठहराया। विजय की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। पत्नी संगीता के साथ उनके रिश्तों में खटास और तलाक की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। दोनों लंबे समय से सार्वजनिक रूप से साथ नहीं दिखे, जिससे अटकलों को और बल मिला।

तृषा कृष्णन संग जुड़ा नाम

विजय का नाम उनकी सह-कलाकार तृषा कृष्णन के साथ भी जोड़ा गया। फिल्म ‘लियो’ के बाद दोनों की नजदीकियों की खबरें वायरल हुईं। हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की, लेकिन यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा। विजय का अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर के साथ विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा। उन्होंने अपने नाम के इस्तेमाल को लेकर कानूनी कदम उठाया, जिससे पारिवारिक मतभेद सार्वजनिक हो गए। यह विवाद उनके विरोधियों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया।

बेटे के साथ दूरी की खबरें

पारिवारिक तनाव का असर उनके बेटे के साथ रिश्तों पर भी पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे ने सोशल मीडिया पर उन्हें अनफॉलो कर दिया और नाम से उनका इनीशियल भी हटा लिया, जिससे इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया। इन तमाम विवादों और चुनौतियों के बावजूद विजय ने अपने करियर और राजनीति दोनों में मजबूती दिखाई।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है