थलपाति विजय संगीता तलाक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

संगीता ने पति थलापति विजय पर लगाए कई संगीन आरोप, सामने आ गई तलाक की पूरी सच्चाई, जानें क्या कहा

Thalapathy Vijay Wife Allegations: थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए याचिका दायर की। पत्नी ने एक्ट्रेस के साथ अफेयर और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए।

स्नेहा मौर्या

Thalapathy Vijay Sangeetha Divorce: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच तलाक की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है और अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, संगीता ने कथित तौर पर कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

थलापति विजय पर पत्नी ने लगाए आरोप

दरअसल, दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी और 27 साल बाद अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया है कि थलापति विजय का एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस रिश्ते का पता उन्हें अप्रैल 2021 में चला। याचिका में दावा किया गया है कि विजय ने अफेयर खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके चलते संगीता को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

एक्ट्रेस संग यात्रा और फाइनेंशियल लिमिटेशन का भी दिया दावा

संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि थलापति विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वित्तीय सुरक्षा को सीमित किया। अफेयर के दौरान विजय कथित तौर पर उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा करते रहे और पब्लिक इवेंट्स में शामिल होते रहे। इसके कारण संगीता और उनके बच्चों को बार-बार अपमानित होना पड़ा था। संगीता ने तलाक याचिका में अडल्टरी, मानसिक क्रूरता और छोड़े जाने के आरोप लगाए हैं। याचिका में उन्होंने अंतरिम मेनटेनेंस और स्थायी एलिमनी की मांग भी की है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?

संगीता सोरनलिंगम श्रीलंकन तमिल महिला हैं और एक बिजनेसमैन की बेटी हैं। वह पहले थलपति विजय की फैन थीं और धीरे-धीरे उनका प्यार विवाह में बदल गया। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा जल्द ही डायरेक्टर के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेगा।

इसी साल एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेने किया था ऐलान

थलापति विजय ने साल 2026 में एक्टिंग से संन्यास का ऐलान किया था और टीवीके पार्टी के जरिए राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' कानूनी कारणों से रिलीज नहीं हो पाई है। अब इस बीच उनकी निजी जिंदगी में तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस विवाद ने फिल्म और राजनीति की दुनिया में चर्चा का नया मोड़ ला दिया है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज