कृति सेनन (Image- Social Media) 
मनोरंजन

OTT पर ‘तेरे इश्क में’ का जादू बरकरार, कृति सेनन की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

Tere Ishk Mein OTT: थिएटर के बाद अब OTT पर भी तेरे इश्क में का जादू कायम है। कृति सेनन की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

सोनाली झा

Kriti Sanon Performance: कृति सेनन और धनुष स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के साथ ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म की भावनात्मक कहानी, सशक्त निर्देशन और कलाकारों की गहरी अदाकारी ने इसे सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक यादगार सिनेमैटिक अनुभव बना दिया है। खासतौर पर कृति सेनन की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म में कृति सेनन ने मुक्ति नाम के किरदार को निभाया है, जो भावनात्मक रूप से काफी जटिल और परतदार है। कृति ने इस रोल में न सिर्फ अपने अभिनय का नया पहलू दिखाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि वह लगातार खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर निखार रही हैं। OTT पर रिलीज के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म देखने के बाद वह कुछ देर तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाए, क्योंकि कृति की एक्टिंग ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया।

फैंस का रिएक्शन

एक फैन ने लिखा कि देखकर बस एक मिनट तक स्क्रीन को घूरता रह गया, तभी समझ आया कि परफॉर्मेंस कितनी असरदार थी। वहीं एक अन्य यूजर ने सफर के दौरान मोबाइल पर फिल्म देखने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि छोटे स्क्रीन पर भी कृति की अदाकारी ने रोंगटे खड़े कर दिए। इससे साफ है कि उनकी परफॉर्मेंस स्क्रीन के साइज की मोहताज नहीं है।

दर्शकों ने की कृति सेनन तारीफ

दर्शकों ने इस बात की भी जमकर तारीफ की कि मुक्ति का किरदार कृति के पहले के रोल्स से बिल्कुल अलग है। फैंस का मानना है कि यही बदलाव उन्हें खास बनाता है। कई लोगों ने यह भी कहा कि फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें सबसे पहला ख्याल यही आया कि कृति सेनन ने एक एक्टर के तौर पर कितनी जबरदस्त ग्रोथ की है। कुछ दर्शकों ने मुक्ति के दो अलग-अलग भावनात्मक पहलुओं को निभाने के उनके अंदाज को असली एक्टिंग स्किल बताया।

कृति सेनन का परफॉर्मेंस

कृति सेनन की मेहनत और किरदार के प्रति उनकी ईमानदारी भी फैंस को साफ नजर आई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि इस रोल में उन्होंने दिल और जान लगा दी है। यहां तक कि कुछ फैंस ने तो उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड के काबिल तक बता दिया। कुल मिलाकर, ‘तेरे इश्क में’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल सफर बन चुकी है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी