गुड बैड अग्ली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Good Bad Ugly BO Collection Day 7: तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने थिएटर में उड़ाया गर्दा, तोड़ा 'सिंकदर' का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

अजित कुमार कुमार की तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच 7वें दिन का कलेक्शन सामने आया गया है, तो आइए जानते हैं अबतक की टोटल कमाई...

स्नेहा मौर्या

मुंबई: अधिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुई है। तब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन फिल्म का क्रेज अब तक लोगों के सिर चढ़ बोला रहा है।

ऐसे में शानदार कलेक्शन के साथ 'गुड बैड अग्ली' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है और एक हफ्ते में अजित कुमार की फिल्म ने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।

'गुड बैड अग्ली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गुड बैड अग्ली' ने पहले दिन 29.25 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़, तीसरे दिन 19.75 करोड़ और चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपये नोट छापे थे। इसके साथ ही पांचवें दिन 'गुड बैड अग्ली' का कलेक्शन 15 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब फिल्म ने सातवें दिन खबर लिखे जाने तक 3.14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

सलमान की 'सिकंदर' को फिल्म ने दिया टक्कर 

इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 111.44 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, यह अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं है। इसमें काफी बड़ा बदलावा हो सकता है। खास बात ये है कि दमदार कारोबार के साथ अब 'गुड बैड अग्ली' ने कुछ दिन पहले ही पर्दे पर आई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को कड़ी टक्कर देते हुए आगे निकल गई है।

अगर सिकंदर की बात करें, तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 109.66 करोड़ रुपए कमाए हैं और इसके अलावा 'गुड बैड अग्ली' ने 'हाउसफुल 3' (110.2 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दिया है।

फिल्म के स्टारकास्ट 

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो अधिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को माइथरी मूवीज के बैनर तले तैयार किया गया है। वहीं तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म में अजित कुमार, तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, राहुल देव, योगी बाबू, प्रिया प्रकाश वरियर, टीनू आनंद, जैकी श्रॉफ, सुनील वर्मा और सयाजी शिंदे जैसे सितारे नजर आए हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे