मनोरंजन

'हीरामंडी' के शानदार गानों पर डालें एक नजर, दिल को छू लेने वाले हैं इनके हर बोल

सोनाली झा

मुंबई: संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। हीरामंडी के रिलीज होने के बाद, इसके गानों ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। संजय लीला भंसाली, जो एक जाने माने फिल्म मेकर हैं, उनका संगीत भी काफी पसंद किया जाता है। संजय लीला भंसाली ने खुद का म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक शुरू किया। वेब सीरीज के सभी गाने उनके म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किए गए हैं।

सकल बन

राजा हसन द्वारा गाया गया सकल बन एक मनमोहक गाना है, जो अमीर खुसरो की टाइमलेस कविता से प्रेरित है। अपने मनमोहक संगीत और मनमोहक सीन्स की वजह से यह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। हीरामंडी की एक्ट्रेसेज म्यूजिक वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तिलिस्मी बाहें

तिलस्मी बाहें संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट किया गया फिल्म का एक गाना है। यह गाना अपने इमोशियस से भरे प्रभाव के लिए जाना जाता है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग इसकी गहराई को और बढ़ा रही है। एएम तुराज के बोल इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं, जो गीत के खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बने रहते हैं।

सईयां हट्टो जाओ

सईयां हटो जाओ अदिति राव हैदरी और फरदीन खान द्वारा परफॉर्म किया गया एक रोमांटिक डांस है। बरनाली चट्टोपाध्याय की आवाज़ और संजय लीला भंसाली और एएम तुराज के बोल प्यार और लालसा का जादुई माहौल बनाते हैं।

एक बार देख लीजिए

एक बार देख लीजिए ए एम तुराज़ द्वारा गाया गया और कल्पना गंधर्व द्वारा कंपोज किए गया एक दिल को छू लेने वाला लव सॉन्ग है। यह गाना एक ऐसे प्यार की कहानी कहता है जिसकी इजाजत नहीं है, और यही वह चीज है जो लिस्टनर को अपने साथ  गहराई से जोड़ती है।

आजादी

संजय लीला भंसाली ने आजादी में अमीरी, शानदार सेट, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और बेहतरीन म्यूजिक का खास टच जोड़ा है। साथ ही गाने में ए एम तुराज के दिल को छूने वाली बोल रोंगटे खड़े कर रहे हैं। अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई की शानदार सिंगिंग के कारण आजादी गाना और भी अच्छा लगता है। इस गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी