तारक मेहता फेम गुरुचरण की और बिगड़ी तबियत 
मनोरंजन

19 दिन से त्याग दिया है अन्न और जल, तारक मेहता फेम गुरुचरण की और बिगड़ी तबियत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन का किरदार निभाने वाले गुरु चरण सिंह अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। अब गुरुचरण से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उन्होंने अन्न जल त्याग दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह का हेल्थ अपडेट सामने आया है। उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया है कि गुरुचरण ने अन्न जल त्याग दिया है। 7 जनवरी को उनके हेल्थ से जुड़ी अपडेट सामने आई थी और बताया गया था कि वह अस्पताल में भर्ती किए गए हैं और अब उनसे जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आइए जानते हैं इस बारे में उनके करीबी दोस्त करने और क्या कुछ कहा है।

विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि घर से गायब होने के बाद जब से गुरुचरण वापस लौटे हैं, उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया था। 22 अप्रैल 2024 को गुरुचरण गायब हुए थे। 26 दिनों बाद 17 मई को वह लौटकर वापस घर आए थे। घर लौट कर आने के बाद से ही उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया। मई 2024 से ही वह सिर्फ लिक्विड पर जिंदा हैं। वह घर वापसी के बाद से खाना नहीं खा रहे हैं। बातचीत के दौरान भक्ति ने आगे बताया कि 19 दिन पहले उन्होंने जल भी त्याग दिया था, कारण बताया था कि वह इंडस्ट्री में काम पाना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जिस वजह से उन्होंने लिक्विड भी छोड़ दिया।

19 दिन से वह अन्न और जल दोनों त्याग चुके हैं। ऐसे में उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बावजूद वह डॉक्टर की सलाह को नहीं मान रहे हैं। आपको बता दे कि गुरुचरण के वापस आने के बाद यह पता चला था कि वह भौतिक जीवन को छोड़कर सन्यास लेना चाहते हैं और हिमालय जाकर साधना करना चाहते हैं। उन्हें अब भौतिक दुनिया से कोई लगाव नहीं रह गया है। गुरुचरण की इस हालत को लेकर उनके घर वाले बेहद चिंता में हैं। घरवालों को उम्मीद है कि वह डॉक्टर की सलाह पर उपचार लेंगे और जल्द स्वस्थ होंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!