तारक मेहता का उल्टा चश्मा  (सौ. इंस्टाग्राम )
मनोरंजन

TMKOC FDA Promo: माधवी भिड़े के अचार में मिला कांच! FDA ने कैंसिल किया लाइसेंस, मचा हड़कंप

Taarak Mehta Ka Oolta Chashma के नए प्रोमो में एफडीए की टीम आत्माराम भिड़े के घर पहुंचती है। अचार में कांच का टुकड़ा मिलने की बात सामने आने के बाद भिड़े परिवार पर बड़ी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है।

अपूर्वा नायक

Taarak Mehta FDA Promo: महाराष्ट्र के दबंग एफडीए ऑफिसर तुकाराम मुंढ़े ने पूरे राज्य में धमाल मचा दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा वालों ने भी अपने शो में इस ट्रैक को लाकर कहानी को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने का फैसला लिया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों एक नया और चर्चा में रहने वाला ट्रैक देखने को मिल रहा है। शो के नए प्रोमो में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA की कार्रवाई को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। इस ट्रैक में गोकुलधाम सोसाइटी के अध्यक्ष आत्माराम भिड़े और उनके परिवार की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

भिड़े परिवार के घर पहुंची एफडीए टीम

प्रोमो के मुताबिक, माधवी भिड़े लंबे समय से घर पर अचार और पापड़ का बिजनेस चला रही है। अचानक एफडीए की टीम उनके घर पहुंच जाती है। अधिकारियों के अचानक आने से भिड़े परिवार हैरान रह जाता है और उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर मामला क्या है।

अचार में मिला कांच का टुकड़ा

एफडीए अधिकारी भिड़े परिवार को बताते हैं कि उनके नींबू और मिर्च के अचार में कांच का टुकड़ा मिला है। अधिकारियों के अनुसार, यह गंभीर मामला है क्योंकि ऐसी चीज किसी व्यक्ति की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

इसके बाद एफडीए की टीम भिड़े परिवार को बड़ा झटका देते हुए उनका लाइसेंस रद्द करने की जानकारी देती है। अधिकारियों का कहना है कि अगर उन्हें इस मामले में कुछ कहना है तो उन्हें एफडीए के कार्यालय में जाकर अपनी बात रखनी होगी।

भिड़े परिवार की बढ़ी मुश्किलें

एफडीए अधिकारियों के इस एक्शन से माधवी भिड़े की परेशानी बढ़ जाती है। अब आगे कहानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि अचार में कांच का टुकड़ा कैसे पहुंचा और भिड़े परिवार खुद को इस मामले में निर्दोष साबित कर पाता है या नहीं।

असल जिंदगी के एक्शन से प्रेरित है ट्रैक?

सीरियल में एफडीए के इस ट्रैक की चर्चा ऐसे समय हो रही है, जब महाराष्ट्र में एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे अपनी सख्त कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में है। मिलावट और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के चलते उनका नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि शो का यह ट्रैक मौजूदा घटनाक्रम से प्रेरित है।

दर्शकों को पसंद आता है सामाजिक मुद्दों वाला अंदाज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में हास्य के साथ-साथ कई बार सामाजिक और रोजमर्रा की समस्याओं को भी कहानी का हिस्सा बनाया जाता है। अब एफडीए की कार्रवाई पर आधारित यह नया ट्रैक दर्शकों को कितना पसंद आता है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव