तापसी पन्नू (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Taapsee Pannu Casting Reality: तापसी पन्नू ने खोली बॉलीवुड की पोल, हीरो तय करता है हीरोइन

Taapsee Pannu Interview: तापसी पन्नू ने बताया कि कई बार फिल्म इंडस्ट्री में हीरो ही तय करता है कौन सी हीरोइन फिल्म में होगी। उनकी बेबाकी और स्टार पावर के बावजूद कई फिल्मों से उन्हें बाहर रखा गया।

सोनाली झा

Taapsee Pannu on Casting in Bollywood: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसकी कहानी और प्रदर्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया। तापसी पन्नू को अक्सर फीमेल लीड मूवीज और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग की रियलिटी पर खुलकर बात की।

तापसी पन्नू ने बताया कि कई बार उन्हें फिल्में इसलिए खोनी पड़ीं क्योंकि लीडिंग हीरो चाहते थे कि उनके साथ कोई और हीरोइन हो। सच कहूं तो मुझे सीधे तौर पर इसके बारे में नहीं पता होता। कोई सीधे नहीं कहता कि मैं आपके साथ काम नहीं करना चाहता। लेकिन जो पता चलता है, वह ये है कि कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि आप फिल्म में हों। तापसी के अनुसार, बॉलीवुड में कास्टिंग में हीरो का बड़ा रोल होता है। वह कहती हैं की ज्यादातर हीरो ही तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन होगी।

अस्सी में अनुभव

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू ने अपनी दमदार एक्टिंग से प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्में कभी-कभी इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स के कारण बदल जाती हैं। इस अनुभव से पता चलता है कि बॉलीवुड में केवल टैलेंट ही नहीं, बल्कि स्टार पावर और पॉलिटिक्स भी कास्टिंग फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं।

डंकी का उदाहरण

तापसी पन्नू ने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजकुमार हिरानी उन्हें फिल्म में चाहते थे, तो उनका कास्ट होना तय हो गया। उन्होंने कहा कि ये शायद सबके लिए बड़ा शॉक था क्योंकि मैं उस तरह की फिल्में या शाहरुख सर के रेगुलर ऑनस्क्रीन सर्किट में नहीं थी। लेकिन डायरेक्टर को भरोसा था कि वह मुझे फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

बॉलीवुड की रियलिटी

तापसी पन्नू के खुलासे से साफ हुआ कि बॉलीवुड में केवल हीरो ही नहीं, बल्कि बड़े डायरेक्टर और स्टार पावर भी कास्टिंग में अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार बेबाकी या टैलेंट के बावजूद हीरोइन को फिल्म से बाहर किया जा सकता है। तापसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडस्ट्री की यह पोल आम है और अधिकांश लोग इससे अवगत हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग