सुष्मिता सेन को एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ प्यार 
मनोरंजन

सुष्मिता सेन को एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ प्यार, इस वजह से कभी नहीं बनीं दुल्हन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन का जन्म 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

सुष्मिता सेन का नाम आखिरी बार आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी के साथ जुड़ा था। सुष्मिता सेन और ललित मोदी की फोटोज सोशल मीडिया उस समय काफी वायरल हुई थी। बता दें, सुष्मिता के अफेयर्स हमेशा उनकी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अदाकारा और उनके बॉयफ्रेंड हमेशा गॉसिप का विषय बने रहते हैं। मालूम हो कि सुष्मिता को एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ है लेकिन यह हमेशा ही अधूरा रहा हैं।

सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें सबसे पहला नाम जो आता है वह है फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का। सुष्मिता-विक्रम फिल्म 'दस्तक' के सेट पर मिले और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। तो और विक्रम ने सुष्मिता के लिए अपनी पत्नी से भी तलाक ले लिया लेकिन समय के साथ विक्रम और सुष्मिता के बीच अनबन हो गई। दोनों अलग हो गए।

विक्रम भट्ट से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने होटल व्यवसायी संजय नारंग से प्यार हुआ। इस दौरान दोनों कई पार्टियों और बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर आए। लेकिन अदाकारा का ये रिश्ता भी अधूरा रह गया। कुछ दिनों बाद ये दोनों अलग हो गए। सुष्मिता, अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी कुछ समय तक रिलेशनशिप में रही। फिल्म 'कर्मा और होली' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद यह दोनों कई जगहों पर साथ नजर आए। तीन साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने के फैसला लिया।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम अफेयर ने एक टीवी प्रोग्राम को होस्ट किया था। अपने उस रिश्ते का स्वीकार दोनों में से किसी ने नहीं किया लेकिन वसीम अकरम के साथ सुष्मिता के अफेयर की चर्चा खूब रही। सुष्मिता का नाम मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ भी जुड़ा। टीना मुनीम से शादी के बाद अनिल अभिनेत्री सुष्मिता को अपना दिल दे बैठे। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर पब्लिकली कमेंट नहीं किया।

सुष्मिता का सबसे हालिया अफेयर रोहमन शॉल के साथ था। रोहमन, अभिनेत्री सुष्मिता से काफी छोटे थे। इसके बावजूद उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। उम्मीद की जा रही थी कि ये दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन उनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके अलावा सुष्मिता का नाम ऋतिक भसीन, मुदस्सर अजीज, इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव के साथ भी जुड़ा था।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां