रेट्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सूर्या की 'रेट्रो' बनी ब्लॉकबस्टर, 18 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। भले ही पहले फिल्म ने धीमी रफ्तार से कमाई की हो, लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं 18वें दिन का कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ सिनेमा एक बार फिर से अपनी दमदार कहानी और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। साुथ सुपरस्टार सूर्या की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेट्रो' ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार से कमाई की हो, लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 235 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया है।

दरअसल, फिल्म ‘रेट्रो’ का डायरेक्शन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है और इसमें सूर्या ने पारीवेल “पारी” कन्नन का किरदार निभाया है। फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ की ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में कुल 52.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में 6.94 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी।

सूर्या की 'रेट्रो' ने किया इतना कलेक्शन

लेकिन फिल्म की असली ताकत विदेशी बाजारों में देखने को मिली, जहां इसकी जबरदस्त लोकप्रियता ने इसे 235 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचा दिया। यह आंकड़ा फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी 2D एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया, जहां बताया गया कि 'रेट्रो' ने 'रेड 2' और 'हिट 3' को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।

फिल्म की बड़ी सफलता से उत्साहित होकर सूर्या ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अपनी सामाजिक संस्था अग्रम फाउंडेशन को 10 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है। यह संस्था जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करती है। एक इवेंट में सूर्या ने कहा, “हमारे बच्चों की पढ़ाई को सहयोग देने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। आपकी तरफ से 'रेट्रो' को मिले प्रेम और समर्थन के चलते, मैं इस शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए अग्रम फाउंडेशन को 10 करोड़ रुपये दे रहा हूं।”

फिल्म की कहानी

‘रेट्रो’ की कहानी 1960 से 1990 के दशक पर आधारित है, जिसमें एक अनाथ पारी के गैंगस्टर बनने और फिर प्रेम के चलते अपराध की दुनिया छोड़ने की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई गई है। फिल्म में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, प्रकाश राज, नासर और जयराम जैसे दमदार कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म को और भी खास बना दिया है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी