मनोरंजन

सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी ने किया एमटीवी 'स्प्लिट्सविला X4' का धमाकेदार लॉन्च

सनी लियोनी और लोकप्रिय अर्जुन बिजलानी के साथ एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 आधुनिक समय की डेटिंग और क्लासिक रोमांस का एक अद्वितीय मिश्रण लेकर आया है, जिसमें सच्चा प्यार काफी मेहनत से मिलता है।

आकाश जायसवाल

मुंबई: सनी लियोनी और लोकप्रिय अर्जुन बिजलानी के साथ एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 आधुनिक समय की डेटिंग और क्लासिक रोमांस का एक अद्वितीय मिश्रण लेकर आया है, जिसमें सच्चा प्यार काफी मेहनत से मिलता है। हाल ही में शो के होस्ट्स सनी और अर्जुन ने मिलकर इसे भव्य रूप से लॉन्च किया। बता दें कि ये शो 12 नवंबर से टीवी पर प्रसारित होगा, जिसके बाद यह हर शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे एमटीवी और वूट एप पर प्रसारित होगा।

एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 में बला की खूबसूरत लड़कियों और आकर्षक लड़कों, स्प्लिट्सविलेंस को दूरी से पृथक किया गया है और वो क्रमशः आईल ऑफ वीनस और आईल ऑफ मार्स पर रह रहे हैं। दूसरी तरफ मौजूद अपनी डेट से मिलने का मौका पाने के लिए इन डाई-हार्ड रोमांटिक्स को विभिन्न चैलेंज पूरे करने होंगे! संभावित जोड़े ‘आईलैंड फ्लिंग्स’ में अपने संबंध को गहराते दिखाई देंगे और उन्हें एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलेगा। दर्शकों को दिलचस्प लव ट्राईएंगल और अप्रत्याशित वाईल्डकार्ड एंट्री भी देखने को मिलेंगी, जो हर किसी की उत्सुकता को बनाए रखेंगी। इस प्रतियोगिता का समापन एक रोमांचक फिनिश के साथ होगा, जिसमें इन जोड़ों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एक विजेता जोड़ा सामने आएगा!

एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 के बारे में अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘‘मैं इस शो का जबरदस्त फौलोअर हूँ और अब मैं एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 को अपनी खूबसूरत को-होस्ट सनी लियोनी के साथ होस्ट कर रहा हूं! इस लेटेस्ट सीज़न में दिलचस्प ट्रॉपिकल वाईब है; इसमें बहुत खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतियोगी हैं, और निश्चित ही पूरे वातावरण में प्यार देखने को मिलेगा। मैं खुद भी बहुत रोमांटिक हूं, और मैं कह सकता हूँ कि यह शो अपने ट्विस्ट एवं टर्न्स के साथ दर्शकों को बांधकर रखेगा!"

एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 के लॉन्च के बारे में अपने विचार साझा करते हुए सनी लियोनी ने कहा, ‘‘युवा प्यार को किस रूप में ग्रहण करते हैं और कैसे प्यार करते हैं, इसमें काफी विकास हो गया है, और यह शो इस परिवर्तन की कसौटी पर खरा उतरता है। एमटीवी स्प्लिट्सविला X4 एक दर्पण है, जो दिखाता है कि आधुनिक डेटिंग के नियम किस प्रकार बदल गए हैं, लेकिन क्लासिक रोमांस का आकर्षण भी अभी तक बना हुआ है। खूबसूरत स्थान, विभिन्न प्रतियोगी और कुछ चुनौतियाँ- ये सभी इस सीज़न को बहुत रोमांचक बना देंगे।’’ क्यूट पलों, जुनून, स्नेह के प्रदर्शन, ईर्ष्या, वासना, और गहन ड्रामा के मिश्रण के साथ आप गहराईयों में उतरकर देखिए कि सही मैच की तलाश में क्या-क्या करना पड़ता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी