सनी देओल और धर्मेंद्र   (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Ramayana Movie रिलीज के बीच सनी देओल को सतायी धर्मेंद्रजी की याद, छोटे बेटे संग पहुंचे पापा के फार्महाउस

Sunny Deol Dharmendra: सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की याद में लोनावला स्थित उनके फार्महाउस पहुंचे। अभिनेता ने बेटे राजवीर के साथ एक भावुक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- मिसिंग यू पापा।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • पापा धर्मेंद्र की याद में फार्महाउस पहुंचे सनी देओल

  • बेटे राजवीर के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, लिखा- मिसिंग यू पापा

  • लोनावला की पहाड़ियों में 100 एकड़ में फैला है धर्मेंद्र का फार्महाउस

Sunny Deol Dharmendra Famrhouse Visit: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गदर मचाने वाले सनी देओल हाल ही में फिल्म रामायण में हनुमान का किरदार निभाते हुए देखे जाने वाले है। साथ ही उनकी फिल्म सूर्या: आरंभ से अंत भी जल्द दस्तक देने वाली है।

रामायण रिलीज के समय जहां फैंस सनी देओल को बतौर हनुमान बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड है, तो वहीं सनी देओल को अपने पापा की याद सता रही है। टफ बॉडी वाले सनी देओल के पीछे एक वो बेटा भी छिपा है, जो अपने पापा से काफी प्यार करता हैं।

सनी देओल पहुंचे पापा के फार्महाउस

सनी देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सनी देओल के साथ उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी नजर आ रहे हैं। सनी देओल अपने पापा की याद में धर्मेंद्रजी के फार्महाउस पहुंच गए हैं। इस वीडियो में सनी देओल ने उनकी और धर्मेंद्र की फिल्म अपने का टाइटल ट्रैक जोड़ा है। इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है कि मिसिंग यू पापा।

लोनावला में स्थित है धर्मेंद्रजी का फार्महाउस

दरअसल, धर्मेंद्र का यह फार्महाउस महाराष्ट्र की लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच स्थित है। मुंबई के फिल्मी माहौल और भागदौड़ से दूर करीब 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति को धर्मेंद्र अपना सुकून भरा ठिकाना मानते थे। यहां वह शूटिंग और फिल्मों की व्यस्तता से दूर परिवार के साथ समय बिताते थे। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल उन्हें काफी पसंद था।

फार्महाउस की बनावट भी इसे खास बनाती है। यहां लकड़ी और पत्थरों से बने हिस्से इसे गांव के घर जैसा रूप देते हैं। धर्मेंद्र को यहां खेती करना और अपने हाथों से फल-सब्जियां उगाना पसंद था। वह कई बार सोशल मीडिया पर इस फार्महाउस के वीडियो भी साझा करते थे, जिनमें उनकी सादगी और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिलता था। उनके इन वीडियो में कभी खेतों की हरियाली तो कभी वहां उगाई गई सब्जियों की झलक दिखाई देती थी। अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत