सनी देओल की फिल्म जाट का पोस्टर  
मनोरंजन

Jaat Budget: जाट का बजट, एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन प्रेडिक्शन

Jaat Opening Day Collection Prediction: सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में हैं। 100 करोड़ में बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है।

अनिल सिंह

Jaat Advance Booking: सनी देओल की फिल्म जाट सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जाट फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करेगी, यह कह पाना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन गदर 2 की सफलता के लिहाज से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी ओपनिंग जबरदस्त होगी।

सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। फ़िल्मी बीट ने भी अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही दावा किया है। फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कमाती है, यह तीन दिन बाद पता चल ही जाएगा। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर जबरदस्त एक्शन वाली भूमिका में नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा को विलेन के किरदार में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- 52 दिनों बाद भी दहाड़ रही है विक्की कौशल की छावा, जानें कुल कलेक्शन

सनी देओल की इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। यह साउथ में ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए पहचानी जाती है। पुष्पा 2 फिल्म भी इसी बैनर के तले बनी थी। सनी देओल की फिल्म जाट की अगर बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, रोजिना कसैंड्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब सनी देओल किसी साउथ के फिल्म मेकर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की बीच उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सनी देओल ने बताया है कि इस फिल्म के माध्यम से वह किसानों की बात कहने वाले हैं।

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका