कपिल शर्मा और सुनील पाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'कोई शिकायत नहीं हैं उनसे...', विवादों के बाद सुनील पाल के बदले सुर, कपिल शर्मा की जमकर तारीफ

Kapil Sharma Show Controversy: कभी कपिल शर्मा के शो की आलोचना करने वाले सुनील पाल अब उनकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। पॉडकास्ट में बोले कि कोई मतभेद नहीं, जरूरत होगी तभी शो में जाऊंगा।

स्नेहा मौर्या

Sunil Pal On Kapil Sharma: एक दौर था जब स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में सुनील पाल का नाम काफी चर्चा में रहता था। टीवी शोज़ और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि पिछले कुछ समय से वह स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। साल 2024 में हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने कथित किडनैपिंग और फिरौती मामले को लेकर भी वह चर्चा में आए थे।

अब एक बार फिर सुनील पाल खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह पॉजिटिव है। हाल ही में ‘मेरी सहेली’ पॉडकास्ट में उन्होंने कपिल शर्मा को लेकर खुलकर बात की। कभी कपिल के शो और उसके कंटेंट पर सवाल उठाने वाले सुनील पाल ने साफ कहा कि उन्हें कपिल से कोई शिकायत नहीं है। बल्कि वह खुद को कपिल का बड़ा फैन मानते हैं।

सुनील पाल ने कपिल शर्मा की तारीफ

सुनील पाल ने कहा कि कपिल पिछले करीब 12 सालों से लगातार अपना शो चला रहे हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि कपिल दुनिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियंस में से एक हैं और अपने दोस्तों की तरक्की का भी ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं, सुनील पाल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी खुद कपिल से शो में बुलाने की मांग नहीं की। उनके मुताबिक, कपिल कई बार उन्हें सेट पर आने का न्योता दे चुके हैं और प्यार से मिलने के लिए बुलाते रहते हैं। हालांकि सुनील का कहना है कि वह तभी शो में जाएंगे, जब उन्हें लगेगा कि कपिल को सच में उनकी जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

कपिल के शो के कंटेंट पर जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि अतीत में सुनील पाल ने कपिल के शो के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने खासकर ओटीटी पर आए शो के प्रोमो की भाषा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। यहां तक कि एक इंटरव्यू में उन्होंने सुनील ग्रोवर के महिला गेटअप पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले सीजन के खत्म होने पर उन्होंने कपिल को टीवी पर लौटने की सलाह दी थी।

लेकिन अब उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं। हालिया बयान से साफ है कि कॉमेडी इंडस्ट्री में रिश्ते उतने कड़वे नहीं हैं, जितने बाहर से दिखाई देते हैं। सुनील पाल का यह बदला हुआ रुख फैंस के लिए भी दिलचस्प है, जो दोनों कॉमेडियंस को साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत