रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ देख सुनील शेट्टी को हुआ अफसोस, बोले- काश इस फिल्म का हिस्सा होता; रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

Suniel Shetty Interview: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचा रही है। फिल्म को देखकर सुनील शेट्टी ने अफसोस जताया कि काश वह इसका हिस्सा होते।

स्नेहा मौर्या

Ranveer Singh Performance Praise Suniel Shetty: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले थिएटर्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब नेटफ्लिक्स पर भी तीन भाषाओं में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की सफलता के बीच अब दर्शक इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से टकराएगी।

इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘धुरंधर’ को लेकर खुलकर तारीफ की है। ‘लेहरें रेट्रो’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को शानदार बताते हुए कहा कि काश वह भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होते।

सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह की सराहना

सुनील शेट्टी ने बातचीत में खुलासा किया कि वह आदित्य धर की महत्वाकांक्षी मैथोलॉजिकल-सुपरहीरो फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ का हिस्सा बनने वाले थे। उन्होंने कहा, “मैं आदित्य की अश्वत्थामा में काम करने वाला था। साइनिंग हो चुकी थी, सब तय था, लेकिन फिल्म बनी ही नहीं। जब मैंने धुरंधर देखी तो लगा, काश मैं भी इसका हिस्सा होता।”

फिल्म में एक्टिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिलचस्प तुलना भी की। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस को लेकर हर दर्शक का नजरिया अलग होता है। कई लोगों को फिल्म में अक्षय खन्ना का काम पसंद आया, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आदित्य धर और रणवीर सिंह ज्यादा प्रभावशाली लगे। सुनील ने कहा, “सबको लगा कि अक्षय खन्ना ने सबसे अच्छा काम किया, लेकिन मुझे आदित्य और रणवीर उनसे बेहतर लगे। अक्षय का किरदार लार्जर-देन-लाइफ था, उनके पास बैकग्राउंड और सपोर्ट था। लेकिन रणवीर के पास ऐसा कुछ नहीं था, फिर भी वह शाइन करते हैं। उन्होंने अपने लुक, फिजिकल स्ट्रक्चर और खासतौर पर आंखों से किरदार को जिया।”

आदित्य धर के डायरेक्शन स्किल्स पर भी कही ये बात

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने आदित्य धर की डायरेक्शन स्किल्स की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज लोग लंबी फिल्मों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन आदित्य ने दर्शकों की नब्ज को सही तरीके से समझा। “आज का दर्शक 6-7 घंटे की वेब सीरीज देखता है। आदित्य को पता था कि पोस्ट-पैंडेमिक ऑडियंस लंबे कंटेंट की आदी हो चुकी है। उन्होंने भरोसे के साथ फिल्म बनाई और वही भरोसा स्क्रीन पर दिखता है।”

बता दें कि ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ को साल 2020 में अनाउंस किया गया था, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, बड़े स्केल और भारी बजट की वजह से यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। 2024 में ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आदित्य धर ने खुद माना था कि बजट की कमी के चलते इस फिल्म को बनाना संभव नहीं हो पाया।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति