‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अंधविश्वास की खौफनाक दुनिया दिखाएगी ये फिल्म, तांत्रिकों का होगा पर्दाफाश, रिलीज हुए ट्रेलर ने मचाया धमाल

The Kerala Story Director Sudipto Sen: ‘द केरल स्टोरी’ के बाद सुदीप्तो सेन एक और बोल्ड विषय लेकर लौटे हैं। चरक: फेयर ऑफ फेथ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो अंधविश्वास और तांत्रिक का पर्दाफाश करेगी।

स्नेहा मौर्या

Charak Fair Of Faith Trailer: द केरल स्टोरी से चर्चा में आए निर्माता सुदीप्तो सेन एक बार फिर गंभीर और संवेदनशील विषय के साथ लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म चरक: फेयर ऑफ फेथ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। यह लोककथा-आधारित थ्रिलर ग्रामीण भारत में प्रचलित अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो दर्शकों को झकझोर देने का दावा करती है।

आस्था और भय के बीच झूलती दिखी फिल्म की कहानी

चरक: फेयर ऑफ फेथ का निर्देशन शीलादित्य मौलिक ने किया है। ट्रेलर की शुरुआत एक व्याकुल पिता से होती है, जो अपने लापता बेटे और उसके दोस्त को खोज रहा है। इसके बाद कहानी ‘चरक मेले’ की पृष्ठभूमि में प्रवेश करती है—एक पारंपरिक उत्सव, जहां गहरी आस्था के साथ खतरनाक अनुष्ठान भी जुड़े हैं।

जैसे-जैसे दृश्य आगे बढ़ते हैं, गांव में तांत्रिक गतिविधियां, बलि और कट्टर मान्यताओं की भयावह तस्वीर सामने आती है। ‘जय श्री महाकाल’ के नारों के बीच दिखाए गए उग्र अनुष्ठान यह सवाल खड़ा करते हैं कि आस्था और अंधविश्वास के बीच की सीमा आखिर कहां खत्म होती है। ट्रेलर का हर फ्रेम सस्पेंस और डर से भरपूर है।

सेंसर बोर्ड से चरक: फेयर ऑफ फेथ से मिली हरी झंडी

द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर सुदीप्तो सेन ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद CBFC को विषय को लेकर कुछ आपत्तियां थीं, जिसके चलते इसे हाई रिव्यू पैनल के पास भेजा गया। सुझाए गए बदलावों के बाद फिल्म को मंजूरी मिल गई है। सेन ने सेंसर बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि यह कहानी देश की मिट्टी और संवेदनाओं से जुड़ी है, जिसे वे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

रिलीज डेट और स्टारकास्ट से भी उठा पर्दा

आपको बता दें कि जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अगर स्टारकास्ट की बात करें, तो चरक में अंजलि पाटिल, साहिदुर रहमान, सुभ्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, लोककथा, पौराणिक तत्व और थ्रिलर का यह अनोखा मेल दर्शकों को रोमांच के साथ सोचने पर मजबूर कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा असर छोड़ती है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत