मिली बॉबी ब्राउन, डेविड हार्बर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' रिलीज से पहले मचा बवाल! मिली बॉबी ब्राउन ने डेविड पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Stranger Things 5 Series: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ के रिलीज से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मिली बॉबी ब्राउन ने को-एक्टर डेविड हार्बर पर सेट पर अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगायाहै।

स्नेहा मौर्या

Millie Bobby Brown Accuses David Harbour: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट साइ-फाई वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब यह सीरीज अपने फाइनल सीजन के साथ वापसी की तैयारी कर रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही ये सीरीज विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिली बॉबी ब्राउन, जो शो में इलेवन का किरदार निभाती हैं, उन्होंने अपने को-स्टार डेविड हार्बर (जो जिम हूपर की भूमिका में हैं) पर सेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

'रडार ऑइनलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 वर्षीय मिली ने 50 वर्षीय डेविड के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि यह मामला यौन शोषण से जुड़ा नहीं है, लेकिन इसमें मानसिक उत्पीड़न और धमकाने जैसे आरोप शामिल हैं। मिली ने कथित तौर पर कहा है कि उन्हें बीते सीजन के दौरान कई बार असहज महसूस कराया गया।

मिली बॉबी ब्राउन के आरोप के नेटफ्लिक्स ने शुरू की जांच

सूत्रों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने इस शिकायत के बाद एक इंटरनल इन्वेस्टिगेशन शुरू किया था, जो कई महीनों तक चला। हालांकि, कंपनी ने इस मामले में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नेटफ्लिक्स फिलहाल चुप्पी साधे हुए है ताकि विवाद का असर 'रडार ऑइनलाइन' की रिलीज पर न पड़े।

डेविड हार्बर की चुप्पी से भड़के फैंस

वहीं, डेविड हार्बर की तरफ से भी इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं कुछ मिली के सपोर्ट में हैं तो कुछ इसे प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’

मशहूर क्रिएटर्स मैट और रॉस डफर के निर्देशन में बनी ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ सीरीज 2016 से दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। अब इसका फाइनल सीजन तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा ।

वॉल्यूम 1: 26 नवंबर 2025

वॉल्यूम 2: 25 दिसंबर 2025

फाइनल एपिसोड: 31 दिसंबर 2025

वेब सीरीज को लेकर दर्शक हुए चिंतित

आपको बता दें, अब जहां एक तरफ,  दर्शक इस महाकाव्य सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस विवाद ने सबको हैरान कर दिया है। अब सभी की निगाहें नेटफ्लिक्स की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस बहुप्रतीक्षित शो के भविष्य को तय करेगी।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप