स्ट्रेंजर थिंग्स 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नए साल पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ ने उड़ाया गर्दा, आखिरी एपिसोड रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स क्रैश!

Stranger Things 5 Finale: नए साल 2026 पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का आखिरी एपिसोड रिलीज हुआ और फैंस की भारी भीड़ के चलते नेटफ्लिक्स क्रैश हो गया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हंगामा गया है।

स्नेहा मौर्या

Stranger Things Last Episode: नेटफ्लिक्स की आइकॉनिक और सुपरहिट वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ एक बार फिर दुनियाभर में सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। नए साल 2026 के खास मौके पर सीरीज का सबसे बहुप्रतीक्षित आठवां और आखिरी एपिसोड ‘द राइट साइड अप’ रिलीज किया गया, जिसका फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही फिनाले एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ, दुनियाभर से दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों यूजर्स एक साथ एपिसोड देखने पहुंचे, जिसके चलते नेटफ्लिक्स कुछ देर के लिए क्रैश हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया और सोशल मीडिया पर नाराजगी साफ नजर आने लगी।

एक मिनट की तकनीकी दिक्कत ने बढ़ाई परेशानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तकनीकी समस्या करीब एक मिनट तक रही। इस दौरान कई यूजर्स की स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि “कुछ गड़बड़ हो गई है। हमें आपके अनुरोध में समस्या आ रही है। कृपया होम पेज पर लौटें।” इस अचानक आई दिक्कत की वजह से कई दर्शक फिनाले एपिसोड देखने से कुछ देर तक वंचित रह गए।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

हालांकि थोड़ी देर बाद पेज रीफ्रेश करने पर समस्या ठीक हो गई, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर मामला गरमा चुका था। कुछ फैंस ने नाराजगी जाहिर की तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में मीम्स शेयर कर दिए। देखते ही देखते #StrangerThings5 और #NetflixCrash जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

नेटफ्लिक्स और मेकर्स ने मांगी माफी

आपको बता दें, हालात को संभालते हुए नेटफ्लिक्स और सीरीज के निर्माताओं को दर्शकों से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक कर लिया गया है और फैंस बिना किसी रुकावट के फिनाले का आनंद ले सकते हैं।

पहले भी हो चुका है ऐसा

खास बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के कारण नेटफ्लिक्स क्रैश हुआ हो। इससे पहले जुलाई 2022 में चौथे सीजन के आखिरी एपिसोड के दौरान भी इसी तरह की तकनीकी परेशानी सामने आई थी। इन सबके बावजूद, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ के फिनाले को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और सीरीज ने एक यादगार अंत के साथ टीवी इतिहास में अपनी खास जगह बना ली।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज