एसएस राजामौली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के फैन हैं एस. एस. राजामौली, बताया 21वीं सदी की अपनी ऑल टाइम फेवरेट

Rajamouli Favourite Movie: दिग्गज डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' को 21वीं सदी की अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म बताया है।

यति सिंह

S.S. Rajamouli Favourite Rajkumar Hirani Film: भारतीय सिनेमा में जब भी 2 दिग्गजों की सोच आपस में मिलते हैं, तो सिनेप्रेमी झूम उठते हैं। अपनी भव्य और ऐतिहासिक फिल्मों से दुनिया भर में भारत का परचम लहराने वाले डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों के फैंस को खुश कर दिया है।

राजामौली ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन और उनकी कहानी कहने की शैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक हिंदी फिल्म ने उनके दिल में एक खास जगह बनाई और वह आज भी उनके लिए सबसे खास सिनेमाई अनुभव बनी हुई है।

बाहुबली के डायरेक्टर को भाया मुन्ना भाई का अनोखा अंदाज

सिनेमा की दुनिया में एस. एस. राजामौली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को हमेशा एक नया दृष्टिकोण दिया है। जब उनसे 21वीं सदी की उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के राजकुमार हिरानी की फिल्म का नाम लिया।

राजामौली के मुताबिक 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' का कॉन्सेप्ट इतना अनूठा और प्रभावशाली था कि इसने उन्हें पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित कर लिया। भारत के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक की ओर से ऐसी सराहना मिलना राजकुमार हिरानी के विजन और उनकी रचनात्मक क्षमता पर एक बहुत बड़ी मुहर लगाता है।

2 दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने जीते थे दिल

साल 2003 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिख दिया। यह बतौर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की पहली ही फिल्म थी, लेकिन इसके प्रभाव ने सभी को हैरान कर दिया।

फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल और रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा था। दर्शकों और समीक्षकों ने इस कहानी को हाथों-हाथ लिया। यही वजह थी कि साल 2004 में इसे सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

बॉक्स ऑफिस पर सौ फीसदी सफलता का अटूट रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी का करियर हमेशा से ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनका ट्रैक रिकॉर्ड सौ फीसदी का रहा है। 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' से शुरुआत करने के बाद उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके', 'संजू' और 'डंकी' जैसी ऐतिहासिक फिल्में बनाईं।

बड़े पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब राजकुमार हिरानी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। हाल ही में उन्होंने 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इस शो में उनके बेटे वीर हिरानी और एक्टर अरशद वारसी एक साथ नजर आए हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?