स्क्विड गेम 3 की पहली झलक रिवील, जून में रिलीज को तैयार हैं मेकर्स  
मनोरंजन

Squid Games Season 3: स्क्विड गेम 3 की पहली झलक रिवील, जून में रिलीज को तैयार हैं मेकर्स

स्क्विड गेम 3 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है, उनके इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम सीजन 3 का प्रीमियम होने वाला है, ये रही पहली झलक।

अनिल सिंह

Squid Games 3: दक्षिण कोरिया वेब सीरीज 'स्क्विड गेम सीजन 3' को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। निर्माताओं ने इसकी रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया है। स्क्विड गेम 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून को रिलीज होगी। स्क्विड गेम नाम के ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल ने स्क्विड गेम 3 को लेकर लिखा है, अंतिम गेम के लिए तैयार हो जाइए यहां स्क्विड गेम सीजन 3 की पहली झलक है। 27 जून को इसका प्रीमियम नेटफ्लिक्स पर होगा। स्क्विड गेम सीजन 2 समाप्त होने के बाद से ही फैंस लगातार इंतजार कर रहे थे स्क्विड गेम सीजन 3 की पहली झलक का और अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।

दक्षिण कोरिया वेब सीरीज स्क्विड गेम को पूरी दुनिया के लोगों ने पसंद किया। जब इसका पहला सीजन आया था तो यह दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। दूसरे सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन यह पहले सीजन जैसा जादू नहीं चल पाई। स्क्विड गेम सीजन 2 बड़े ट्वीट के साथ खत्म हुआ था। ऐसे में सीजन 3 को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है, यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि स्क्विड गेम सीजन 2 भले ही कमाल ना दिखा पाया हो लेकिन सीजन 3 को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद है।

डोंग ह्यूक के व्यक्तिगत वित्तीय संघर्ष से प्रेरित स्क्विड गेम 456 खिलाड़ियों की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। पैसा पाने के लिए यह खिलाड़ी अपनी जान को दांव पर लगा देते हैं और भारी नगद जीतने के लिए घातक खेल में हिस्सा लेते हैं। एक बार फिर वही खूनी खेल जून 2025 में फिर से शुरू होने वाला है। कहा यह जा रहा है कि यह सीजन आखिरी सीजन होगा। इसी वजह से स्क्विड गेम सीजन 3 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन