रॉ अफसर हिम्मत सिंह बनकर वापस लौट रहे हैं केके मेनन, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का ऐलान  
मनोरंजन

RAW अफसर हिम्मत सिंह की जल्द होगी वापसी, जियो हॉटस्टार पर केके मेनन की स्पेशल ऑप्स 2 का ऐलान

केके मेनन एक बार फिर रॉ अफसर हिम्मत सिंह बनकर कर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लौटने वाले हैं, नीरज पांडे की सीरीज स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का ऐलान हो चुका है, दर्शक हिम्मत सिंह की वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

अनिल सिंह

रॉ अफसर हिम्मत सिंह के रूप में स्पेशल ऑप्स में केके मेनन को काफी पसंद किया गया था, केके मेनन एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर वापसी करने जा रहे हैं। स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का ऐलान किया गया है। नीरज पांडे के शो में हिम्मत सिंह के रूप में केके मेनन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। खुद केके मेनन ने बताया है कि इस बार स्पेशल ऑप्स की स्क्रिप्ट और भी ज्यादा दमदार है जहां दर्शकों को हिम्मत सिंह का नया रूप देखने को मिलेगा।

स्पेशल ऑप्स सीरीज साल 2020 में पहली बार जियो हॉटस्टार पर दर्शकों के सामने आई थी, केके मेनन का हिम्मत सिंह का किरदार सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर था, जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। 2021 में स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी रिलीज हुई और उसके बाद अब इसके सीजन 2 का ऐलान किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इसे जल्दी प्रीमियर किया जाएगा।

नीरज पांडे स्पेशल ऑप्स के क्रिएटर हैं, उन्होंने कहा स्पेशल ऑप्स के साथ हमने कुछ ऐसा बनाने की कोशिश की थी, जो दर्शकों की लिए यादगार सीरीज बन सके, एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में काफी मेहनत की गई और उस मेहनत का फल हमें मिला। लेकिन इस बार दर्शकों को स्पेशल ऑप्स 2 में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा, जिसकी वह उम्मीद करके बैठे हैं।

स्पेशल ऑप्स सीरीज में केके मेनन ने रॉ अफसर हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है। इसके पिछले सीजन की कहानी में हाई ऑक्टेन एक्शन था, सस्पेंस था और जबरदस्त रोमांच था। सीजन 2 के लिए भी दावा किया जा रहा है कि यह पिछले सीजन के मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस बार हिम्मत सिंह की दुनिया को गहराई से दिखाया जाएगा और इस बार उसका बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा