सूरज पंचोली और दिशा सालियान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान केस में नाम आने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने उन्हें कभी नहीं देखा

Sooraj Pancholi Breaks Silence: सीबीआई की FIR में नाम सामने आने के बाद सूरज पंचोली ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज पंचोली ने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात होने से इनकार किया।

सोनाली झा

Sooraj Pancholi On Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। मामले में सूरज पंचोली समेत कई लोगों के नाम जांच के दायरे में आए हैं। इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर दिशा सालियान और शिवसेना यानी यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।

सूरज पंचोली ने 14 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में दिशा सालियान से कभी मुलाकात नहीं की। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि इसके बावजूद लंबे समय से उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है, जो उनके लिए बेहद परेशान करने वाला है।

मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं

अपने बयान में सूरज ने कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ किसी तरह का सबूत नहीं है। अभिनेता ने यह भी बताया कि कई साल पहले सीबीआई और पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है और उनका बयान भी दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर जांच एजेंसी को दोबारा उनकी जरूरत पड़ती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

CBI ने दर्ज की FIR

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। दिशा, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और जून 2020 में उनकी मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफआईआर में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम जांच के लिए दर्ज किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि नाम का जांच में होना दोष सिद्ध होने के बराबर नहीं है।

हेडलाइन सबूत नहीं है

सूरज पंचोली ने मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का नाम किसी हेडलाइन में आना उसे तथ्य नहीं बना देता। अभिनेता ने निष्पक्ष जांच का समर्थन करते हुए कहा कि वह कानून और जांच एजेंसियों पर भरोसा रखते हैं और उन्हें उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर