सोनम कपूर का क्लासी प्रेग्नेंसी लुक वायरल 
मनोरंजन

सोनम कपूर का क्लासी प्रेग्नेंसी लुक वायरल, ब्लैक बनारसी साड़ी में जीत लिया फैंस का दिल

Sonam Kapoor Maternity Fashion: सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। रिया कपूर द्वारा शेयर की गई फोटोज में सोनम ब्लैक बनारसी ब्रोकरेड साड़ी में बेहद रॉयल और क्लासी दिखीं।

सोनाली झा

Sonam Kapoor Pregnancy Look: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को स्टाइल, एलीगेंस और कॉन्फिडेंस के साथ खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उनकी नई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें उनकी बहन और मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने शेयर किया है। इन फोटोज में सोनम का प्रेग्नेंसी ग्लो और ब्लैक बनारसी साड़ी में उनका रॉयल लुक फैंस को दीवाना कर रहा है। हर फ्रेम में उनकी ग्रेस और मातृत्व की चमक साफ झलकती है।

फोटोज में सोनम कपूर अबू जानी–संदीप खोसला और स्वदेश इंडिया की डिज़ाइन की गई ब्लैक ब्रोकरेड बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बेज, गोल्ड और सिल्वर जरदोजी बॉर्डर वाली यह साड़ी उनके लुक में एक रॉयल और क्लासिक टच जोड़ती है। इसके साथ सोनम ने टर्टल-नेक फुल-स्लीव ब्लाउज कैरी किया, जिसने पूरे आउटफिट को मॉर्डन, चिक और बेहद एलीगेंट वाइब दिया है।

सोनम कपूर का लुक

ज्वेलरी की बात करें तो सोनम ने गोल्ड नेकलेस और झुमकों का कॉम्बिनेशन चुना, जिसने उनकी साड़ी को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया। उनका स्लीक बन हेयरस्टाइल चेहरों की शार्प फीचर्स को और निखारता नजर आया। मेकअप में सोनम ने ब्राउन लिपस्टिक, डिफाइंड कंटूर और स्मोकी आईज़ अपनाईं, जो उनके नैचुरल प्रेग्नेंसी ग्लो को और भी उजागर कर रही थीं।

सोनम कपूर का गोल्डन क्लच

लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था सोनम का गोल्डन क्लच। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह क्लच रियल गोल्ड से बना है, और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस एक्सेसरी को लेकर खास चर्चा हो रही है। फोटोज में सोनम बड़े कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में ‘गॉडेस मामा’, ‘क्वीन ऑफ मैटरनिटी फैशन’ और ‘स्टनिंग’ जैसे रिएक्शन्स दिए।

सोनम कपूर का मैटरनिटी फैशन

यह पहली बार नहीं है जब सोनम ने प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश और आइकोनिक लुक्स पेश किए हों। अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने कई फोटोशूट्स के जरिए साबित किया था कि मैटरनिटी फैशन बिल्कुल भी सीमित नहीं होता। इस बार भी उनका ब्लैक साड़ी वाला रॉयल लुक इंटरनेट का नया फेवरेट बन गया है। एक बार फिर सोनम कपूर यह साबित कर रही हैं कि प्रेग्नेंसी और फैशन साथ-साथ न सिर्फ चल सकते हैं, बल्कि हर पल को ग्लैमरस और यादगार भी बना सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी