सोनम कपूर और आनंद आहूजा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम

Sonam Kapoor Baby Name: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में स्टार किड्स के धार्मिक और यूनिक नाम काफी चर्चा में हैं। किसी ने बेटे का नाम भगवान शिव से प्रेरित होकर रखा तो किसी ने बेटी को देवी का नाम दिया।

यति सिंह

Sonam Kapoor Viral News: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोई न कोई स्टार किड्स आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कोई अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहता है तो कोई सोशल मीडिया गॉसिप्स को लेकर। पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और वह है सितारों के बच्चों के यूनिक नाम।

हर कोई चाहता है कि उनके बच्चों का नाम सबसे अलग और खास हो। यही वजह है कि ज्यादातर सेलिब्रिटी अपने बच्चों के नाम देवी-देवताओं और अध्यात्म से जोड़कर रख रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मां बनी सोनम कपूर ने भी अपना नाम इस लिस्ट में शामिल कर लिया है। हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया। सोनम ने अपने बेटे का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ रखा है।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम ने लिखा कि 'भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे इस बच्चे को वह दिव्य आशीर्वाद मानती हैं। उनके बड़े बेटे का नाम ‘वायु’ है, जो भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है। वहीं छोटे बेटे का नाम ‘रुद्र’ भगवान शिव के रुद्र रूप से प्रेरित है, जिसका अर्थ दुखों का नाश करने वाला और प्राण शक्ति माना जाता है।' सोनम ने लिखा कि वह चाहती हैं कि ' रुद्र निडर, दयालु और शक्ति व प्रकाश का पुंज बने।'

कौन-कौन से नाम बने चर्चा का विषय

हाल ही में टीवी कलाकार वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘वेदा’ रखा है, जिसका अर्थ ज्ञान और बुद्धि से जुड़ा माना जाता है। इसी तरह बॉलीवुड यामी गौतम और आदित्य धर  ने अपने बेटे का नाम ‘वेदविद’ रखा, जिसका अर्थ ‘वेदों को जानने वाला’ होता है।

वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम ‘वामिका’ है, जो मां दुर्गा के 108 नामों में से एक माना जाता है। अगर बिपाश बासू की बात करें, तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा है, जिसका अर्थ दिव्य शक्ति होता है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा  ने भी अपने बेटे का नाम ‘वियान’ रखा है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा नाम माना जाता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना