मनोरंजन

'आदिपुरूष' में हुई सोनल चौहान की धमाकेदार एंट्री, सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन करेंगी शेयर

उज्वला धारपवार

मुंबई: ओम राउत की आगामी फिल्म 'आदिपुरूष' में एक और खूबसूरत अभिनेत्री की हुई एंट्री। आप को बता सोनल चौहान आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो चुकी हैं और वे प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन के साथ मैग्नम ओपस में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी! इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। यह फिल्म एक बार फिर रामायणा की कहानी को लोगों के समक्ष पेश करेगा।

इस बात की पुष्टि करते हुए सोनल चौहान कहती हैं कि ," में बेहद उत्साहित हूं कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैग्नम ओपस अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे।" सोनल का पहला माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट है इस तरह की भूमिका में बड़े पर्दे पर अपने टैलेंट को शाइन करते हुए  देखना बहुत रोमांचक होगा।

ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। निर्देशक ओम ने फ़िल्म तन्हजी: अंगसंग वॉरियर से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। आदिपुरूष के अलावा सोनल साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ द घोस्ट में नज़र आएंगी। आप को बता दें कि सोनल ने इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज को रिप्लेस किया है। इस हाई ऑक्टन एंटरटेनर फिल्म को प्रवीण सत्तरू डायरेक्ट कर रहे हैं। 

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी