जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरन' में दिखेगी इंटेंस लव स्टोरी, 23 अक्टूबर को दस्तक देगी फिल्म

Tu Hai Meri Kiran First Look: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई फिल्म 'तू है मेरी किरन' 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म से पहले सिनेमाघरों में दिखाने की तैयारी है।

सोनाली झा

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Film Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के करीब दो साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की नई फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ का ऐलान 1 अक्टूबर को किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। खास बात यह है कि रियल लाइफ कपल अब पर्दे पर भी एक कपल के तौर पर नजर आएगा। फिल्म को एक इंटेंस लव स्टोरी बताया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरन' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा कि आप प्यार और जुनून के बीच कहां फर्क करेंगे? इस लाइन से कहानी के रोमांटिक होने के साथ-साथ इसमें इंटेंस और भावनात्मक पहलू होने का भी संकेत मिलता है।

थिएटर में पहले दिखाया जाएगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके प्रमोशन को लेकर खास रणनीति तैयार की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से पहले सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया गया है कि 2 अक्टूबर से सिनेमाघरों में फिल्म के ट्रेलर को चलाने की योजना है।

दृश्यम 3 समेत इन फिल्मों के साथ दिखेगा ट्रेलर

रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अक्टूबर को कई नई और पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों के बीच तू है मेरी किरन का ट्रेलर दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान दृश्यम 3, डिगर और वैरेटी जैसी फिल्मों के साथ-साथ द वन और एवेंजर्स: एंडगेम जैसी फिल्मों के शो में भी ट्रेलर दिखाए जाने की बात कही गई है। मेकर्स का मकसद बड़े पर्दे पर ट्रेलर दिखाकर फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चा और उत्सुकता पैदा करना है।

2 मिनट 17 सेकेंड का होगा ट्रेलर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरन' के ट्रेलर को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसे 16 सितंबर को पास किया गया था और ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 17 सेकेंड बताई गई है। डिजिटल रिलीज से पहले थिएटर में ट्रेलर दिखाने के बाद इसे कुछ दिनों में ऑनलाइन भी जारी किया जा सकता है।

करण रावल ने किया है निर्देशन

फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है। इसके निर्माता विशाल राणा, सर्वेश योगल, अश्विनी कुमार, मनोज दरक और नृपाल पटेल हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी को शादी के बाद पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है।

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान