सोनाक्षी सिन्हा और सोनम वांगचुक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सोनाक्षी सिन्हा ने जताई चिंता, बोलीं- अब चुप रहना मुमकिन नहीं

Sonakshi Sinha Reaction: सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह अब चुप नहीं रह सकतीं और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाना गलत नहीं है।

सोनाली झा

Sonakshi Sinha On Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक के समर्थन में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी खुलकर सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सोनाक्षी ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई और कहा कि वह अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकतीं।

सोनाक्षी सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा कि देश और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर आवाज उठाना किसी भी नागरिक का अधिकार है और इसे देशविरोधी नहीं माना जाना चाहिए। वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। वांगचुक किसी निजी हित के लिए नहीं, बल्कि देश के बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मैं भी इस देश की युवा हूं

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि वह आमतौर पर राजनीतिक या सामाजिक मुद्दों पर सार्वजनिक बयान नहीं देतीं, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि चुप रहना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं भी इस देश की युवा हूं। मैं भी चाहती हूं कि देश आगे बढ़े। अगर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखना गलत है, तो भी मैं चुप नहीं बैठ सकती। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए और संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए।

मैं एंटी नेशनल नहीं हूं

सोनाक्षी ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि किसी मुद्दे पर सवाल उठाने या चिंता जताने का मतलब देश के खिलाफ होना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि जो सही है, उसकी बात सुनी जाए। अगर कोई देश के भविष्य के लिए लड़ रहा है, तो हमें कम से कम उसकी बात सुननी चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फिलहाल अभिनेत्री का कहना है कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने के बजाय संवाद और जागरूकता जरूरी है। उनके इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है।

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य