सोनाक्षी सिन्हा ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पति संग सिडनी वेकेशन की रोमांटिक फोटोज, यूजर्स बोलें- ‘इनका हनीमून कब खत्म होगा’

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति संग सिडनी वेकेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल संग शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। ऐस में अब उन्होंने अपनी सिडनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर यूजर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक पुराने वेकेशन से कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। सामने आई इन फोटोज में वह अपनी वाइफ के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में जहीर वाइफ सोनाक्षी को किस भी करते दिखे हैं। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया कि, "सिडनी से संडे सेल्फी...कुछ पोस्टकार्ड तस्वीरें, जो हम पोस्ट करना भूल गए हैं।"

फोटो देखकर यूजर ने किया कमेंट हालांकि, अब इन तस्वीरों को देखकर जहां एक्ट्रेस के फैंस उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग कपल को बुरी तरह से ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। इस बीच एक यूजर ने सोनाक्षी-जहीर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और इनका हनीमून ही ख़त्म नहीं हो रहा...ओह सॉरी! अब ये हिंदू नहीं रही, अब तो ये मुस्लिम हो गई है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "भाईजान अब घर भी जाएं, फैमिली इंतजार रही होगी।

पिछले साल कपल ने रचाई थी शादी

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल यानी 23 जून 2024 को ज़हीर इकबाल से रजिस्टर्ज मैरिज की थी. सोनाक्षी और जहीर शादी शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। वहीं कपल की शादी में फैमिली और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे थे। अगर एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म 'काकुदा' में नजर आई थीं। लेकिन अब उनकी पाइपलाइन में निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ़ डार्कनेस' है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा