सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- 'जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी'

Sonakshi Sinha Scolds Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में एक शादी समारोह के बाद पैपराजी पर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं।

यति सिंह

Sonakshi Sinha Viral Video: बॉलीवुड में आमतौर पर पैपराजी और मीडियाकर्मियों के साथ बेहद दोस्ताना और सहज व्यवहार रखने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक चौंकाने वाला रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मुंबई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शादी फंक्शन के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी नाराजगी छुपा नहीं सकीं।

सोनाक्षी ने कैमरों के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने शांत रहने वाली अभिनेत्री को इतना मजबूर कर दिया।

शादी के जश्न के बाद शुरू हुआ ड्रामा

दरअसल यह पूरा वाकया रविवार की रात का है जब मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा नवविवाहित आकांक्षा रंजन और जाने-माने डायरेक्टर शरण शर्मा की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं। इस खास जश्न में शामिल होने के बाद जब वह मुस्कुराते हुए आयोजन स्थल से बाहर निकलीं, तो बाहर पहले से ही मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ मुस्तैद थी।

जैसे ही सोनाक्षी शर्मा अपनी कार की तरफ बढ़ने लगीं, कैमरे लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए आगे आने लगे। देखते ही देखते कुछ फोटोग्राफर उनकी कार के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए, जिसने सोनाक्षी की निजता में बाधा डालना शुरू कर दिया।

जब गुस्से में आकर सोनाक्षी ने कार का दरवाजा छोड़ने से किया मना

फोटोग्राफर्स को अपनी गाड़ी के बेहद पास और दरवाजे के अंदर तक कैमरा लाते देख सोनाक्षी सिन्हा ने वहीं अपने पैर रोक लिए। उन्होंने अपनी गाड़ी में बैठने से साफ इनकार कर दिया और हाथ जोड़ते हुए बेहद सख्त लहजे में अपनी बात रखी।

सोनाक्षी ने पैपराजी को हिदायत देते हुए कहा कि बस अब बहुत हो गया है और किसी को भी गाड़ी के अंदर झांकने या कैमरा लाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मीडिया को शुक्रिया कहते हुए वहां से जाने के लिए कहा।

जब इसके बाद भी कुछ कैमरापर्सन पीछे नहीं हटे, तो सोनाक्षी सिन्हा ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जब तक सब लोग पीछे नहीं हट जाते, वह गाड़ी के भीतर कदम नहीं रखेंगी। आखिरकार उनकी इस सख्त चेतावनी के बाद रिकॉर्डिंग बंद हुई और वह वहां से रवाना हो सकीं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले जब वह सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ एक पारिवारिक डिनर के बाद बाहर निकली थीं, तब भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

उस समय फोटोग्राफर्स उनके बुजुर्ग माता-पिता के बेहद करीब पहुंच गए थे, जिससे उन्हें गाड़ी में बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। तब भी अभिनेत्री ने मर्यादा लांघने वाले कैमरों को जमकर फटकार लगाई थी।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?