सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन वाले सवाल पर करारा जवाब दिया है 
मनोरंजन

Sonakshi Sinha: धर्म परिवर्तन वाले सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया करारा जवाब

Sonakshi Sinha On Special Marriage Act: सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन वाले सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और जहीर ने कभी भी एक दूसरे पर अपना अपना धर्म नहीं थोपा है।

अनिल सिंह

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 में शादी कर ली थी। यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी। इस शादी में परिवार के करीबी लोग मौजूद थे और यह शादी एक अपार्टमेंट में हुई थी। शादी के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिसमें करीबी दोस्तों के अलावा परिवार के लोग भी नजर आए थे। शादी में सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश नजर नहीं आए थे। इस पर काफी सवाल उठाया गया था। अब सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन वाले सवालों पर चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद दांपत्य जीवन को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन दोनों को लेकर खबरें हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद लोगों को लग रहा था कि वह इस्लाम धर्म अपना लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है खुद सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि वह अब भी अपने धर्म की सारी परंपराओं को मनाती हैं और जहीर इकबाल अपने धर्म को फॉलो करते हैं। हम दोनों एक दूसरे के धर्म को एक दूसरे पर नहीं थोपते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा 'हाउटरफ्लाई' को दिए गए इंटरव्यू में स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में बात की और बताया कि यह वह कानून है जहां दो अलग-अलग धर्म के लोगों को शादी करने की आजादी मिलती है और दोनों को अपना अपना धर्म बरकरार रखने के लिए आजाद होते हैं। हमारी शादी इसी एक्ट के तहत हुई है। हम दोनों अपने-अपने धर्म को फॉलो करते हैं। सोनाक्षी ने बताया कि मैं जहीर के धर्म को नहीं देख थी। यहां दो लोग प्यार करते हैं। जो शादी करना चाहते हैं और हमने शादी की। वह अपनी परंपराओं का पालन करते हैं। मैं अपनी परंपराओं का पालन करती हूं। दोनों एक दूसरे का साथ देते हैं और कोई किसी को नहीं रोकता। यह एक्ट उन्हें मुस्लिम और मुझे हिंदू बने रहने की आजादी देता है।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर