सोहेल खान और सीमा सजदेह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अलायंस' में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली

Sohail Khan Alliance Show: अलायंस शो में सोहेल खान ने पहली बार सीमा सजदेह से तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि उस दौर में उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनके व्यवहार की वजह से रिश्ता टूट गया।

सोनाली झा

Sohail Khan On Divorce: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान ने पहली बार अपनी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह से तलाक को लेकर खुलकर बात की है। रियलिटी शो ‘अलायंस’ के हालिया एपिसोड में सीमा सजदेह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचीं, जहां लंबे समय बाद दोनों आमने-सामने आए। इस दौरान दोनों ने पुराने दिनों को याद किया और अपने रिश्ते को लेकर कई भावुक बातें साझा कीं।

शो के दौरान निखिल चिनप्पा ने सोहेल खान से पूछा कि उनके रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी किसकी थी। इस सवाल का जवाब देते हुए सोहेल ने बिना किसी झिझक के खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था। मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था और मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सच्चा प्यार करता था।

सीमा के लिए आज भी दिल में सम्मान है

सोहेल खान ने कहा कि भले ही वह और सीमा अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन उनके मन में आज भी सीमा के लिए बेहद सम्मान है। उन्होंने कहा कि सीमा मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं। प्यार से भी बढ़कर मेरे मन में उनके लिए सम्मान है। यह शो हमेशा मेरे लिए खास रहेगा क्योंकि इसने हमें फिर से बैठकर बात करने और दिल की बातें साझा करने का मौका दिया।

तलाक के बाद भी कायम है मजबूत रिश्ता

शो में सीमा सजदेह ने बताया कि उनका छोटा बेटा योहान उन्हें शो में सपोर्ट कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा निर्वाण चाहता है कि सोहेल खान यह शो जीतें। वहीं, जैद दरबार से बातचीत में सोहेल ने खुलासा किया कि दोनों बेटे उनके साथ रहते हैं और सीमा सप्ताह में तीन बार बच्चों से मिलने उनके घर आती हैं। सोहेल ने यह भी बताया कि तलाक के बाद भी सीमा के पास आज तक उनके घर की एक चाबी है, जो दोनों के बीच आज भी बने विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।

24 साल बाद खत्म हुई थी शादी

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। दोनों ने पहले आर्य समाज रीति-रिवाज से विवाह किया और बाद में निकाह भी पढ़ा। शादी के 24 साल बाद, 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका